Google Analytics Meta Pixel चीन ने फिर बढ़ाया अपना रक्षा बजट, भारत के मुकाबले तीन गुना से भी ज्यादा हुआ - Ekhabri.com

चीन ने फिर बढ़ाया अपना रक्षा बजट, भारत के मुकाबले तीन गुना से भी ज्यादा हुआ

बीजिंग-चीन लगातार अपना रक्षा बजट बढ़ा रहा है और इस साल चीन ने अपने रक्षा बजट में बीते पांच साल में सबसे ज्यादा 7.2 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के साथ ही चीन का रक्षा बजट इस साल 1.67 ट्रिलियन युआन (231 अरब डॉलर) पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में चीन के वित्त मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट के आधार पर ये दावा किया गया है। चीन, अमेरिका के बाद रक्षा बजट पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाला दूसरा देश है। सीमा पर भारत और चीन के बीच लंबे समय से तनाव है और दोनों देशों के सैनिक कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। हालांकि सेना को आधुनिक बनाने के लिहाज से चीन, भारत से कहीं आगे दिख रहा है। इसकी वजह चीन का भारी-भरकम रक्षा बजट है, जो भारत के रक्षा बजट से तीन गुने से भी ज्यादा है। भारत का साल 2024 के लिए रक्षा बजट 6,21,541 करोड़ रुपये है, जो कि करीब 74.8 अरब डॉलर होता है। वहीं चीन का 2024 का बजट करीब 232 अरब डॉलर है, जो कि भारत के बजट से बहुत ज्यादा है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी सेना पीएलए को आधुनिक बनाने के लिए 2027 का लक्ष्य तय किया है और बजट में बढ़ोतरी की वजह भी यही है। साथ ही चीन का दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस, जापान समेत कई देशों से विवाद चल रहा है। वहीं सीमा विवाद के चलते भारत से भी चीन के संबंध बुरे दौर से गुजर रहे हैं। यही वजह है कि चीन लगातार अपनी सेना को आधुनिक बना रहा है। खासकर चीन अपनी नौसेना में काफी निवेश कर रहा है और आज चीन की नौसेना जहाजों के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना है। चीन एयरक्राफ्ट कैरियर का भी निर्माण कर रहा है और हिंद महासागर के कई देशों में चीन ने अपने अड्डे बना लिए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *