अमेरिका ने कहा कि चीन ने भारत के आकाश में भी गुब्बारा भेजकर वहां की जासूसी कराई थी। चीन ने यह कार्य कई देशों में किया है। अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन ने यह बात 40 देशों के करीब 150 राजनयिकों के बीच कही है। शरमन की बुलाई इस बैठक में भारत के राजनयिक भी मौजूद थे। इस बीच जासूसी गुब्बारा प्रकरण में चीन ने अमेरिका का रक्षा मंत्री स्तर की टेलीफोन वार्ता का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। यह जानकारी अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दी है।
अमेरिका ने गुब्बारे से संबंधित जानकारियां विश्व भर के राजनयिकों से साझा की हैं और उनसे सावधान रहने का अनुरोध किया है। कहा है कि चीन ऐसी हरकत किसी भी देश के साथ कभी भी कर सकता है। उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन ने 40 देशों के राजनयिकों के साथ मिसाइल प्रहार से गिराए गए गुब्बारे की जानकारियां वाशिंगटन में साझा कीं तो बीजिंग में अमेरिकी राजदूत ने अन्य देशों के राजनयिकों को आमंत्रित कर ये जानकारियां साझा की हैं। कहा कि चीन 2018 से इस तरीके से जासूसी कर रहा है। इससे पहले उसने भारत, जापान, वियतनाम, ताइवान और फिलीपींस में भी गुब्बारा भेजकर जासूसी की थी।
अमेरिका में सबसे पहले 28 जनवरी को देखा गया चीन का जासूसी गुब्बारा पिछले सप्ताह मिसाइल प्रहार से गिराया गया। इस प्रकरण ने दोनों देशों के संबंधों में तनाव पैदा कर दिया है। इसके चलते अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकन ने चीन का दौरा रद कर दिया है। पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने कहा, हम दोनों देशों के बीच संवाद बनाए रखना चाहते हैं लेकिन चीन ने मंत्री स्तर की वार्ता के हमारे प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। चीन का कहना है कि मिसाइल प्रहार से गिराया गया गुब्बारा वास्तव में मौसम की जानकारी लेने के लिए भेजा गया था, जो रास्ता भटककर अमेरिका के आकाश में पहुंच गया था, जबकि अमेरिका का कहना है कि गुब्बारा जासूसी के लिए निकला था। उल्लेखनीय है कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के बीच इस समय कई मुद्दों पर तनाव बढ़ा हुआ है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्ट इंडीज और भारत...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...
By Reporter 1 /
February 19, 2026 /
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
By User 6 /
February 20, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
By User 6 /
February 19, 2026 /
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
By Rakesh Soni /
February 21, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...
By Rakesh Soni /
February 20, 2026 /
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By User 6 /
February 20, 2026 /
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...