इंटरनेट मीडिया पर आजकल तेजी से एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें कहा गया है कि कोवैक्सीन में नवजात बछड़े के ब्लड सीरम का इस्तेमाल किया गया है। सरकार के साथ ही वैक्सीन उत्पादक कंपनी भारत बायोटेक ने भी ऐसी पोस्ट को भ्रामक और तथ्यहीन करार दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि कोवैक्सीन में नवजात बछड़े के ब्लड सीरम का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
इंटरनेट मीडिया पर स्वदेशी वैक्सीन को लेकर तथ्यों को तोड़मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।
कोरोना की दूसरी लहर में सरकार को दो मोर्चों पर लड़ना पड़ रहा है। एक तरफ सरकार को चीन से निकले कोरोना वायरस से देश के लोगों को बचाने की मुश्किल चुनौती का सामना करना पड रहा है तो दूसरी ओर इस महामारी के खिलाफ सुरक्षा कवच माने जा रहे टीके के बारे में फैलाई जा रही अफवाहों से भी निपटना पड़ रहा है। इस बीच मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि नवजात बछड़े के ब्लड सीरम का इस्तेमाल सिर्फ वेरो सेल को तैयार और विकसित करने के लिए किया जाता है। वेरो सेल को विकसित करने के लिए दुनियाभर में बोवाइन (गाय, सांड, भेड़, बकरी, बिसोन और भैंस) और जानवरों के ब्लड सीरम का इस्तेमाल किया जाता है। बोवाइन लैटिन भाषा का शब्द है जिसका आशय गाय से है।
रक्त से श्वेत रक्त कणिकाएं (डब्ल्यूबीसी), लाल रक्त कणिकाएं (आरबीसी) और थक्का जमाने वाले कारक निकालने के बाद बचे फ्लूड को सीरम कहा जाता है। कई तरह की जांच में सीरम का इस्तेमाल होता है। सेल लाइन को स्थापित करने में वेरो सेल का उपयोग किया जाता है जो वैक्सीन उत्पादन में मददगार है। पोलियो, रेबीज और इन्फ्लूएंजा रोधी वैक्सीन विकसित करने में इस तकनीक का दशकों से इस्तेमाल किया जा रहा है।
मंत्रालय ने कहा कि वेरो सेल को विकसित किए जाने के बाद उसे पानी और रसायनों से कई बार अच्छी तरह से साफ किया जाता है, तकनीकी भाषा में इस प्रक्रिया को बफर कहते हैं। इस प्रक्रिया से वेरो सेल नवजात बछड़े के सीरम से मुक्त हो जाता है। इसके बाद विषाणु को तैयार करने के लिए वेरो सेल को कोरोना वायरस से संक्रमित कराया जाता है। विषाणु को विकसित करने की प्रक्रिया में वेरो सेल पूरी तरह से नष्ट हो जाती है। इसके बाद विकसित वायरस भी मर (निष्क्रिय) जाता है और शुद्ध हो जाता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
By User 6 /
October 19, 2026 /
नई दिल्ली. इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुल्गारिया में उतारना पड़ा। विमान में कुल 57 लोग सवार थे, जिनमें 51 यात्री और छह क्रू मेंबर शामिल...