Google Analytics Meta Pixel अमेरिकी स्पीकर के दौरे से भड़के चीन ने ताइवान पर लगाए कई प्रतिबंध - Ekhabri.com

अमेरिकी स्पीकर के दौरे से भड़के चीन ने ताइवान पर लगाए कई प्रतिबंध

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से आगबबूला हुए चीन ने ताइवान के खिलाफ कई प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इनमें ताइवान से मछली समेत कुछ खाद्य उत्पादों के आयात और रेत के निर्यात पर रोक शामिल है। चीन में अमेरिकी राजदूत को बुलाकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है और वाशिंगटन को अपनी इस गलती के लिए भारी कीमत चुकाने की धमकी भी दी है। अपनी ताकत दिखाने के लिए ताइवान के हवाई क्षेत्र में अपने लड़ाकू विमान भी भेजे और उसके आसपास समुद्री क्षेत्र में लाइव युद्धाभ्यास भी किया। इस बीच  ताइवान की सफल यात्रा के बाद अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैैंसी पेलोसी दक्षिण कोरिया पहुंच गई हैैं।
ताइवान के मामलों को देखने वाले चीन के स्टेट काउंसिल ने ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन करने वाले संगठनों, कंपनियों के लिए विरुद्ध दंडात्मक उपायों की घोषणा की। ऐसे संगठनों और कंपनियों के प्रमुखों के चीन आने पर रोक होगी। स्टेट काउंसिल के प्रवक्ता ने कहा कि ताइवान से दो प्रकार की मछलियों, संतरा, नीबू और खट्टे फलों के आयात पर पाबंदी लगा दी गई है। ताइवान को रेत का निर्यात भी रोक दी जाएगी। कटु संबंध होने के बावजूद चीन और ताइवान बड़े व्यापारिक साझेदार हैैं। पिछले साल दोनों देशों के बीच व्यापार 26 प्रतिशत बढ़कर 328.3 अरब डालर पर पहुंच गया था। चीन के उप विदेश मंत्री शी फेंग ने अमेरिकी राजदूत निकोलस बर्न को तलब कर कहा कि यह भी कहा कि अमेरिका चीन को रोकने के लिए ताइवान मुद्दे का इस्तेमाल करना तुरंत बंद कर दे।
प्रभावी और मजबूत कदम उठाएंगे
पेलोसी की यात्रा के विरोध में चीन द्वारा उठाए जाने वाले कदमों के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनिंग ने कहा, ‘हमने जो कहा है वह करेंगे। थोड़ा धैर्य रखिए। ये उपाय मजबूत, प्रभावी और दृढ़ होंगे।” हुआ चीन के सहायक विदेश मंत्री भी हैैं। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और किसी दूसरे देश के प्रतिनिधि के ताइपे की यात्रा पर भड़क जाता है। पेलोसी की यात्रा को लेकर उसने पहले भी धमकी दी थी। पेलोसी के ताइवान में रहने के दौरान उसने अपने 20 से ज्यादा लड़ाकू विमान भी उसके क्षेत्र में भेजे। समुद्र में भी ताइवान के चारों तरफ लाइव युद्धाभ्यास किया। इस दौरान ताइवान के खिलाफ सीधा हमला तो नहीं किया, लेकिन उसके आसपास कई हथियार दागे।
पेलोसी ने ताइवान के साथ दिखाई एकजुटता
मंगलवार रात ताइपे पहुंची 82 वर्षीय पेलोसी ने बुधवार को ताइवानी संसद को संबोधित किया। ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग वेन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका ताइवान को अकेला नहीं छोड़ेगा। उसकी सुरक्षा करना अमेरिका की जिम्मेदारी है और इसे निभाएगा। उन्होंने ताइवान के मुक्त समाज की भी प्रशंसा की। पेलोसी ने कहा कि वह ताइवान की यात्रा पर इसलिए आई हैैं कि इस क्षेत्र में शांति स्थापना हो। चीन को संदेश देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में तनाव बढ़ाना नहीं है।
ताइवान को चीन की तरफ से साइबर हमले की आशंका
पेलोसी की यात्रा के बाद चीन की तरफ से साइबर हमले की आशंका को देखते हुए ताइवान ने भी तैयारी शुरू कर दी है। ताइवान की कैबिनेट के प्रवक्ता लो पिंग चेंग ने मीडिया से कहा कि बिजली संयंत्रों, हवाईअड्डों समेत बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रमुख स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी सरकारी दफ्तरों को संभावित साइबर हमले से सतर्क किया गया है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...