Google Analytics Meta Pixel लद्दाख के पास चीन कर रहा बड़ी सैन्य तैयारी - Ekhabri.com

लद्दाख के पास चीन कर रहा बड़ी सैन्य तैयारी

भारत के खिलाफ अपने दोहरे रवैये से चीन बाज नहीं आ रहा। एक तरफ वो सीमा पर तनाव को कम करने के लिए कमांडर स्तर की बातचीत कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ सीमा के पास अपने क्षेत्र में बड़ी सैन्य तैयारी करने के साथ ही पुल और बस्तियां बसाने जैसे उकसाने वाला काम भी कर रहा है। अमेरिकी सेना के प्रशांत क्षेत्र के कमांडिंग जनरल चार्ल्स ए. फ्लिन ने चीन की वामपंथी सरकार के इस अस्थिर और शत्रुतापूर्ण व्यवहार को हिद प्रशांत क्षेत्र के लिए खतरे की घंटी बताया है।
पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के बीच पांच मई, 2020 से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। उसी साल जून में दोनों सेनाओं के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी, जिसमें भारत के 20 जवान और अधिकारी बलिदान हो गए थे और चीन को भी इससे ज्यादा नुकसान हुआ था, हालांकि उसने मारे गए अपने सैनिकों की सही संख्या कभी नहीं बताई।
पिछले महीने ही यह सामने आया था कि चीन पूर्वी लद्दाख में पेंगोंग झील में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पुल का निर्माण कर रहा है। इसके जरिये वह कम समय में तेजी से साथ अपने सैनिकों को क्षेत्र में तैनात कर सकता है। चीन भारतीय सीमा के पास सड़कों का निर्माण कराने के साथ ही बस्तियां भी बसा रहा है। ऐसा नहीं है कि चीन का सिर्फ भारत के साथ ही सीमा विवाद है। उसका लगभग अपने सभी पड़ोसियों के साथ सीमा क्षेत्र को लेकर टकराव है। हिद प्रशांत क्षेत्र में भी उसका वियतनाम और जापान के साथ सीमा को लेकर टकराव है।
लद्दाख में भारत-सीमा के बीच सीमा पर तनाव के बारे में पूछे जाने पर फ्लिन ने कहा कि उनका मानना है कि चीन की हरकतें आंखें खोलने वाली हैं और चीन सेना की पश्चिमी थिएटर कमान द्वारा बुनियादी ढांचों को निर्माण खतरे की घंटी है। चीन की पश्चिमी थियेटर कमान भारत की सीमा पर तैनात है। फ्लिन ने कहा कि चीन की रक्षा तैयारियों को देखने के बाद कोई भी यह पूछेगा कि इसकी जरूरत क्या है। इसलिए वह भारत-चीन सीमा की स्थिति के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कह सकते हैं, लेकिन यह सवाल तो उठता ही सीमा पर इतनी तैयारियों के पीछे चीन की मंशा क्या है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *