चिकित्सा कर्मियों के खिलाफ हिंसा रोकने के उद्देश्य से राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने एक मसौदा पेश किया है। इसके अनुसार मरीजों या उनके रिश्तेदारों द्वारा दुर्व्यवहार या हिसक व्यवहार करने पर डाक्टर इलाज करने से भी इन्कार कर सकेंगे। एनएमसी के मसौदा पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर (पेशेवर आचरण) नियमन, 2022 के अनुसार किसी अस्पताल में मरीज या उसके तीमारदार द्वारा इलाज संबंधी रिकार्ड मांगे जाने पर संबंधित डाक्टर के पास उसे उपलब्ध कराने के लिए पांच दिन का समय होगा। पहले 72 घंटे में यह उपलब्ध कराना होता था। हालांकि, मेडिकल के लिए आपात स्थिति होने पर रिकार्ड उसी दिन उपलब्ध कराना होगा।
प्रस्तावित नियमों के अनुसार मरीज का इलाज करने वाला चिकित्सक अपने कार्यों के लिए पूरी तरह से जवाबदेह और उपयुक्त फीस पाने का हकदार होगा। मरीज या उसके रिश्तेदार द्वारा दुर्व्यवहार या हिंसक व्यवहार करने पर डाक्टर मरीज का इलाज करने से इन्कार कर सकता है। मसौदा नियमन में यह भी कहा गया है कि ड्यूटी के दौरान या ड्यूटी के बाद भी डाक्टरों के शराब या ऐसे किसी नशीले पदार्थ के सेवन को कदाचार माना जाएगा, जिससे उसके पेशे पर असर पड़ता हो।
एनएमसी के आचार एवं मेडिकल पंजीकरण बोर्ड के सदस्य डा. योगेंदर मलिक ने कहा कि पैसे नहीं मिलने पर डाक्टर इलाज से इन्कार कर सकते हैैं। यह नया प्राावधान जोड़ा गया है। हालांकि, यह सरकारी सेवा या आपात सेवा में शामिल डाक्टरों पर लागू नहीं होगा। यह भी कहा गया है कि डाक्टर यह अवश्य सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी मरीज को बिना इलाज कराए वापस न जाना पड़े। पहली बार आपात स्थिति (इमरजेंसी) को ‘जीवन और अंग बचाने वाली प्रक्रिया” के रूप में परिभाषित किया गया है। पहले इमरजेंसी को स्पष्ट रूप से परिभाषित नहीं किया गया था।
एनएमसी अपनी प्रस्तावित आचार संहिता में चिकित्सकों के आगे डाक्टर लिखे जाने को लेकर भी बड़ा बदलाव किया है। इसके मुताबिक पंजीकृत चिकित्सक अपने नाम के पहले सिर्फ डा. यानी डाक्टर लिखने के बजाय ‘मेड डा.” (मेडिकल डाक्टर) लिख सकेंगे। एनएमसी के मसौदे के अनुसार पंजीकृत डाक्टरों को किसी दवा कंपनी या संबद्ध स्वास्थ्य क्षेत्र से पिछले पांच सालों में हुई कमाई या फायदे के संबंध में हलफनामा देना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले डाक्टरों को पर्ची पर अपने हस्ताक्षर के नीचे विशिष्ट पंजीकरण क्रमांक को प्रदर्शित करना होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...