रायपुर। देश में तेजी से बढ़ते संक्रमण से, वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश प्रभावित है, जिनमें कुल 2153010 प्रकरणों की पुष्टि हो चुकी है और कुल 43379 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।
भारत ने आज एक ही दिन में कोरोना महामारी के सात लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण कर शानदार उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले कई दिनों से लगातार एक ही दिन में छह लाख से अधिक परीक्षणों का सिलसिला जारी रखते हुए यह उपलब्धि प्राप्त की है। पिछले 24 घंटों में सात लाख 19 हजार 364 परीक्षण किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा है कि राज्यों को संक्रमित व्यक्तियों का व्यापक रूप से पता लगाने, उन्हें तत्काल औरों से अलग रखने और उनके कारगर उपचार की व्यवस्था करने को कहा गया है। पिछले सप्ताह ऐसे राज्यों के साथ कई बैठकें की गई हैं जहां कोविड-19 महामारी की वजह से मृत्यु-दर अधिक है।
छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कुल 371706 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सेंपल जांच किया गया है, अभी तक 12148 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 8809 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 3243 मरीज सक्रिय है।
वहीं आज प्रदेश में विभिन्न जिलों से 285 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। वहीं 227 कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि आज पाए गए 285 कोरोना संक्रमित मरीजों में से जिला रायपुर से 101, दुर्ग से 37, बिलासपुर से 30, कांकेर से 24, बलौदाबाजार से 18, बलरामपुर से 11, रायगढ़ से 9, बस्तर से 9, सरगुजा से 7, राजनांदगांव से 6, कोरिबा से 6, कोण्डागांव से 5, जांजगीर-चांपा से 3, मुंगेली से 3, सुकमा से 3, बालोद, से 2, गरियाबंद से 2, कोरिया से 2, जशपुर से 2, बीजापुर से 2, बेमेतरा से एक, दंतेवाड़ा से एक और अन्य राज्य से एक मरीज शामिल है। आज पाए गए सभी मरीजों की अस्पतालों में भर्ती प्रक्रिया जारी है। प्रदेश में इस समय कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3243 है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान विभिन्न बीमारियों से पीडि़त 6 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हुई है।
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...