अमेरिका में मिसाइल प्रहार से गिराए गए संदिग्ध चीनी गुब्बारे में जासूसी करने के उपकरण लगे थे। यह बात अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने कही है। एजेंसी ने कहा है कि यह गुब्बारा उन गुब्बारों से वायरलेस के जरिये जुड़ा था जो पांच महाद्वीपों के 40 से ज्यादा देशों के ऊपर उड़ते हुए जासूसी कर रहे हैं।
एफबीआई अमेरिका में होने वाले अपराधों की जांच के लिए उच्च अधिकार प्राप्त एजेंसी है। अमेरिकी नौसेना ने समुद्र से एकत्रित गुब्बारे के मलबे को एकत्रित कर उसे विश्लेषण के लिए एफबीआई को सौंपा है। अन्य सरकारी एजेंसियां भी जांच में सहयोग कर रही है। एफबीआई के अनुसार मार गिराए गए गुब्बारे में उच्च क्षमता वाले कैमरे लगे हुए थे जो एक स्थान की कई कोणों से तस्वीर लेने और वीडियो बनाने में सक्षम थे, चूंकि गुब्बारा बहुत धीमी गति से आगे बढ़ता है इसलिए ये कैमरे स्थान विशेष की गतिविधियों को बहुत अच्छी तरह से देख पाने में सक्षम होते हैं। कुछ ही देर में ये फोटो और वीडियो चीन में बने नियंत्रण कक्ष में दिखने लगते थे।
चीन के लोगों और कंपनियों पर लग सकता है प्रतिबंध
अमेरिकी आकाश में जासूसी करने वाला गुब्बारा भेजने की चीनी हरकत पुष्ट होने के बाद अमेरिका अब मामले से जुड़े लोगों और कंपनियों को प्रतिबंधित करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। जिन लोगों को प्रतिबंधित करने पर विचार हो रहा है उनमें से कुछ चीनी सेना से भी जुड़े हो सकते हैं। अमेरिकी सरकार के बयान में कहा गया है कि मार गिराए गए गुब्बारे के निर्माण और उसके जरिये जासूसी करने के तार चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से जुड़े होने की जानकारी सामने आ रही है।
चीन ने कहा, अमेरिका से वार्ता का माहौल नहीं
चीन के जासूसी गुब्बारे को मार गिराने के कुछ घंटों बाद ही अमेरिका के रक्षा मंत्री लायड आस्टिन ने बीजिंग फोन कर अपने चीनी समकक्ष वी फेंग से बात करने की कोशिश की थी लेकिन फोन नहीं उठा। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के अनुसार आस्टिन गुब्बारा प्रकरण से पैदा हुए तनाव को कम करना चाहते थे। जवाब में चीन ने कहा कि अभी माहौल खराब है,दोनों देशों के बीच बातचीत की स्थिति नहीं है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पर्यटन का बदलता स्वरूप अब पर्यटकों को केवल बड़े शहरों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं...