Google Analytics Meta Pixel चीनी साइंटिस्ट ने बताई चीन की सच्चाई-मुझे चुप कराया, कर देते हत्या - Ekhabri.com

चीनी साइंटिस्ट ने बताई चीन की सच्चाई-मुझे चुप कराया, कर देते हत्या

अमेरिका में रह रही चीनी साइंटिस्ट ने चीन के करतूतों की पोल खोल कर रख दी। उन्‍होंने बताया कि चीन ने कोरोना वायरस के बारे में दुनिया को बताया था उससे काफी पहले से चीन की सरकार को वायरस के बारे में पता चल चुका था। साइंटिस्ट डॉ. ली मेंग यान ने बताया कि सुपरवाइजर ने उनकी रिसर्च को भी नजरअंदाज कर दिया, जिससे लोगों की जिंदगी बच सकती थी। इसके बाद अप्रैल के आखिर में वह हांगकांग से भागकर अमेरिका चली गईं। वह हांगकांग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में वायरोलॉजी और इम्यूनोलॉजी की एक्सपर्ट रही हैं।

ली ने बताया कि कैंपस से निकलते समय उन्होंने बेहद सावधानी बरती, ताकि सेंसर और कैमरों की नजर से बच सकें,  क्योंकि उन्हें डर था कि अगर पकड़ी गईं तो उन्हें जेल में बंद कर दिया जाएगा या फिर उन्हें ‘गायब’ भी किया जा सकता है और उनकी हत्‍या भी की जा सकती है।

अमेरिकी टीवी चैनल फॉक्स न्यूज से ली मेंग यान ने बताया कि चीन की सरकार उनकी प्रतिष्ठा को खत्म करने की कोशिश में थी और उन्हें शांत करवाने के लिए साइबर अटैक करवाए जा रहे हैं। इसके बाद उन्हें वहां खतरा महसूस होने लगा। वह अब कभी अपने घर लौट नहीं पाएंगी। अगर वह कोरोना से जुड़ी सच्चाई चीन में बतातीं तो उन्हें जान से मार दिया जाता।

यान ने यह भी दावा किया कि वे दुनिया के चुनिंदा साइंटिस्ट में शामिल थीं जिन्होंने सबसे पहले कोरोना वायरस पर स्टडी की। उन्होंने कहा कि चीन ने दिसंबर 2019 में हांगकांग के एक्सपर्ट को भी कोरोना पर रिसर्च करने से रोक दिया था। इसके बाद उन्होंने अपने जानने वालों से कोरोना की जानकारी जुटाई। यान को चीन के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के साइंटिस्ट ने 31 दिसंबर 2019 को ही बता दिया था कि कोरोना इंसान से इंसान में फैलता है, लेकिन तब तक चीन ने WHO या दुनिया को इसकी जानकारी नहीं दी थी।

Read Also  अमेरिका पर अचानक परमाणु हमला करने की तैयारी में है चीन

ली मेंग यान ने कहा कि कोरोना के मामले सामने आने के बाद शुरुआत में चीन के ज्यादातर डॉक्टर्स कहने लगे- ‘हम इसके बारे में बात नहीं कर सकते। हमें मास्क पहनने की जरूरत है।’

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *