ओलंपियन नीरज चोपड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी मां के हाथों से बना चूरमा खिलाया है. इसके बाद पीएम मोदी ने नीरज के माध्यम से उनकी मां को धन्यवाद देते हुए एक भावुक पत्र भी लिखा. जिसमें पीएम मोदी ने नीरज की मां के लिए स्वस्थ, सकुशल रहने की कामना की है. उन्होंने चूरमा को बेहद लजीज बताया और ओलंपियन की मां की तारीफ की.
पीएम ने कहा कि आपने मेरी मां की याद दिला दी है. इसके बाद पीएम मोदी ने मां के रूप की चर्चा की और मां शब्द की पूर्ण व्याख्या की. पीएम ने बताया कि वे नवरात्र में 9 दिन उपवास रहते हैं और नवरात्र में मां के हाथ का चूरमा उन्हें शक्ति देगा.
‘मुझे मेरी मां की याद दिला दी…’
इस पत्र में पीएम मोदी ने लिखा, आदरणीय सरोज देवी जी, सादर प्रणाम. आशा है आप स्वस्थ, सकुशल और सआनंद होंगी. कल जमैका के प्रधानमंत्री जी की भारत यात्रा के अवसर पर आयोजित भोज में मुझे नीरज से मिलने का अवसर मिला. इस दौरान चर्चाओं के बीच मेरी खुशी तब और बढ़ गई जब उन्होंने मुझे आपके हाथों से बना स्वादिष्ट चूरमा दिया. आज इस चूरमे को खाने के बाद आपको पत्र लिखने से खुद को रोक नहीं सका. भाई नीरज अक्सर मुझसे इस चूरमे की चर्चा करते हैं लेकिन आज इसे खाकर मैं भावुक हो गया. आपके अपार स्नेह और अपनेपन से भरे इसे उपहार ने मुझे मेरी मां की याद दिला दी.’
‘चूरमा मुझे राष्ट्र सेवा की शक्ति देगा..’
पीएम मोदी ने मां को शक्ति , वात्सल्य और समर्पण का रूप बताते हुए लिखा, ‘यह संयोग ही है कि मुझे मां का यह प्रसाद नवरात्र के एक दिन पहले मिला है. मैं नवरात्रि के इन 9 दिनों में उपवास करता हूं. एक तरह से आपका यह चूरमा मेरे उपवास के पहले मेरा मुख्य भोजन बन गया है.’ आगे पीएम मोदी ने पत्र में लिखा कि जिस तरह से आपका बनाया भोजन जैसे भाई नीरज को देश के लिए मेडल जीतने की ऊर्जा देता है, वैसे ही ये चूरमा अगले 9 दिनों तक मुझे राष्ट्र सेवा की शक्ति देगा.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...