Google Analytics Meta Pixel सीएम भूपेश बघेल ने सर्किट हाउस में लगाई कलेक्टर्स-एसपी की क्लास, बोले- जीरो टॉलरेंस अपनाएं - Ekhabri.com

सीएम भूपेश बघेल ने सर्किट हाउस में लगाई कलेक्टर्स-एसपी की क्लास, बोले- जीरो टॉलरेंस अपनाएं

 


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। इसमें पहुंचे मुख्यमंत्री ने औपचारिक बातचीत के बाद पहला सवाल चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई पर ही पूछा। डीजीपी अशोक जुनेजा ने उन्हें ब्रीफ किया, लेकिन मुख्यमंत्री अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाने और निवेशकों का पैसा लौटाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि, विजिबल पुलिसिंग पर फोकस करें. और एसपी स्वयं रात में गश्त पर निकलें, महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को रोकने के लिए महिला गश्त पीसीआर वाहन शीघ्र शुरू होंगे। आॅनलाइन जुआ पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। चाकूबाजी की घटनाओं पर तेजी से कार्रवाई करें,ताकि ऐसी घटनाएं बिल्कुल भी न हों, और जीरो टॉलरेंस अपनाएं। बहुप्रतिक्षित कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में शुरू हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वहां पहुंचने पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, डीजीपी अशोक जुनेजा सहित वरिष्ठ अफसरों ने उनका स्वागत किया। उसके बाद मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं पर बातचीत शुरू हुई। पहला बिंदु चिटफंड कंपनियां ही थीं। डीजीपी अशोक जुनेजा ने प्रदेश भर का डेटा सामने रखा। उन्होंने कार्यवाही और निवेशकों की धन वापसी का ब्यौरा पेश किया। मुख्यमंत्री ने इसे बहुत धीमा बताया। उन्होंने कहा, इसमें और तेजी लाने की जरूरत है। न्यायालय से शीघ्र कुर्की कराकर चिटफंड कंपनियों की संपत्ति नीलाम कर निवेशकों का पैसा वापस करने के निर्देश दिए। उसके बाद नशे के अवैध कारोबार की बात चली। डीजीपी ने अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा, इसके लिए तस्करों और विक्रेताओं का नेटवर्क तोड़ना होगा। पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी को जड़ से खत्म करे। नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई में अगर अन्य राज्यों से समन्वय जरूरी है तो वह भी किया जाए। इसके लिए सोर्स तक पहुंचकर कार्रवाई करें। विभिन्न बिंदुओं पर यह बातचीत दिन भर चलनी है।

दोपहर बाद एसपी लौट जाएंगे, कलेक्टर्स कल भी रहेंगे
बैठक में प्रदेश के सभी संभाग आयुक्त, आईजी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शामिल हैं।इनमें से अधिकांश अधिकारी देर रात तक राजधानी पहुंच चुके थे। शनिवार को दोपहर के भोजन के बाद पुलिस अधिकारियों को लौट जाने की अनुमति दी गई है। दोपहर 2.30 बजे भोजन के बाद आयोजित समीक्षा बैठक में सभी कलेक्टर्स के साथ संभागीय आयुक्त, सीईओ जिला पंचायत और आयुक्त नगर निगम उपस्थित रहेंगे। इसके अगले दिन 9 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे से समीक्षा बैठक का नया दौर शुरू होगा। इसके दिन भर चलने की संभावना है।

अफसरों को नया टास्क मिलेगा

बताया जा रहा है, इस बैठक में मुख्यमंत्री अगले साल तक के लिए कलेक्टरों और एसपी को नये टास्क देने वाले हैं। इसमें कानून-व्यवस्था और लोक व्यवस्था का मुद्दा मुख्य होगा। रायपुर में यह कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस सितम्बर महीने में ही होनी थी, लेकिन गणेश विसर्जन और नये जिलों के उद्घाटन की वजह से इसे टाल दिया गया था। पिछले साल 21-22 अक्टूबर को रायपुर में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस हुई थी।

दोपहर बाद बसना के गढ़फुलझर भी जाएंगे मुख्यमंत्री

अधिकारियों ने बताया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को दोपहर बाद महासमुंद जिले के विकासखंड बसना में गढ़फुलझर गांव जाएंगे। उनको वहां रामचण्डी दिवस कार्यक्रम में शामिल होना है। मुख्यमंत्री वहां से देर शाम रायपुर लौट आएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...