Google Analytics Meta Pixel सीएम हेल्पलाइन 1076 से तेज समाधान, बढ़ा जनता का भरोसा - Ekhabri.com

सीएम हेल्पलाइन 1076 से तेज समाधान, बढ़ा जनता का भरोसा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में सीएम हेल्पलाइन 1076 एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई यह पहल अब आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण का भरोसेमंद प्लेटफॉर्म बन चुकी है। हेल्पलाइन के जरिए शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है, जिससे शिकायतों का तेजी से समाधान सुनिश्चित हो रहा है।

 

कोरबा जिले में सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतों के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। जिला स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकों के जरिए अधिकारियों को लंबित मामलों का समय-सीमा में समाधान करने और शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। यही सतत मॉनिटरिंग और जवाबदेही जिले के बेहतर प्रदर्शन की मुख्य वजह बनी है।

 

आंकड़ों के अनुसार, कोरबा जिले में अब तक 4042 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 73.60 प्रतिशत का निराकरण किया जा चुका है। यह आंकड़ा राज्य के औसत 63.84 प्रतिशत से अधिक है। वहीं 61.37 प्रतिशत शिकायतकर्ताओं ने समाधान पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, जो राज्य के औसत 55.68 प्रतिशत से बेहतर प्रदर्शन दर्शाता है।

 

हेल्पलाइन के जरिए कई वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान भी संभव हुआ है। विकासखंड पाली के ग्राम पोलमी निवासी गौरीबाई को राशन कार्ड नहीं मिलने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था। हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करने के बाद उन्हें अंत्योदय राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया, जिससे अब वे योजनाओं का लाभ ले पा रही हैं।

Read Also  आकाशीय बिजली गिरने से 41 बकरे-बकरियों की मौत

 

इसी तरह कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या पर शिकायत मिलते ही प्रशासन ने कुछ ही घंटों में बंध्याकरण और टीकाकरण अभियान चलाकर राहत पहुंचाई। वहीं मोतीसागरपारा क्षेत्र में नाली जाम और जलभराव की समस्या पर नगर निगम की टीम ने तुरंत कार्रवाई कर सफाई कराई।

 

छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान में भी हेल्पलाइन कारगर साबित हो रही है। खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत अगले ही दिन दूर कर दी गई, जबकि बिजली वोल्टेज की समस्या का समाधान एक घंटे के भीतर किया गया। इन प्रयासों से नागरिकों का प्रशासन पर भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।

 

सीएम हेल्पलाइन 1076 अब केवल शिकायत दर्ज करने का माध्यम नहीं, बल्कि संवेदनशील प्रशासन, प्रभावी मॉनिटरिंग और जवाबदेह शासन का सशक्त उदाहरण बन चुकी है। विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान कर आम जनता को राहत प्रदान की जा रही है।

 

सरकार की मंशा के अनुरूप यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर शिकायत का समाधान केवल औपचारिक न होकर संतोषजनक हो। बढ़ता सकारात्मक फीडबैक इस बात का प्रमाण है कि जनहित की योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हो रही हैं और शासन के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *