Google Analytics Meta Pixel सीएम रवाना: आज कोंटा-छिंदगढ़-सुकमा में चौपाल - Ekhabri.com

सीएम रवाना: आज कोंटा-छिंदगढ़-सुकमा में चौपाल

2 जून तक बस्तर संभाग में भेंट-मुलाकात
रायपुर। एक सप्ताह के गैप के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विधानसभावार दौरा बुधवार को फिर से शुरू हो गया है। इस बार उनका ठिकाना बस्तर संभाग होगा। पहले दिन मुख्यमंत्री सुकमा जिले के कोंटा विधानसभा क्षेत्र से भेंट-मुलाकात की चौपाल लगाएंगे। मुख्यमंत्री ने चार मई को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की सामरी विधानसभा से इस दौरे के पहले दौर की शुरुआत की थी। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर से हेलिकॉप्टर से कोंटा के लिए उड़ान भरी। यहां पहुंचकर वे आम लोगों से भेंट-मुलाकात करेंगे। सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का जायजा लेंगे। यहां से मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर कोंटा विधानसभा क्षेत्र के ही छिन्दगढ़ पहुंचेगा। वहां चौपाल में लोगों से भेंट-मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री सुकमा पहुंचेंगे। सुकमा में मुख्यमंत्री को पुलिस लाइन स्थित ऑफिसर्स मेस का लोकार्पण, शहीद पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण और सी-मार्ट का उद्घाटन करना है। मुख्यमंत्री शाम 5.20 बजे से शाम 7.20 बजे तक सुकमा में विभिन्न प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने वाले हैं। उसके बाद वे सुकमा के जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन को देखने और कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से मिलने जाएंगे।
–आठ विधानसभा क्षेत्रों का दौरा पूरा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत की है। इसके पहले चरण में मुख्यमंत्री ने 4 मई से 11 मई तक सरगुजा संभाग के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने तीन जिलों के आठ विधानसभा में जनता के बीच पहुंचकर शासकीय योजनाओं को क्रियान्वयन और जनता को मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली थी।
–2 जून तक बस्तर का दौरा पूरा होगा
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा 2 जून तक पूरा कर लेंगे। यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत 30 मई से होगी। इस दौर में नारायणपुर, कांकेर, अंतागढ़ और भानुप्रतापुर विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री की चौपाल लगनी है। यह चरण पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री एक बार फिर सरगुजा संभाग की विधानसभा सीटों के लिए जाएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *