Google Analytics Meta Pixel आदिवासियों की बोली-भाषा में ही प्रचार कर रहे सीएम साय, 4 महीनों में बनें भाजपा का प्रमुख चेहरा - Ekhabri.com

आदिवासियों की बोली-भाषा में ही प्रचार कर रहे सीएम साय, 4 महीनों में बनें भाजपा का प्रमुख चेहरा

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महज चार महीने पहले भाजपा सरकार में आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद से वह प्रदेश के पहले निर्विवादित आदिवासी मुख्यमंत्री चेहरा बनकर उभरे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले साय ने न सिर्फ छत्तीसगढ़ ,बल्कि देश के अन्य आदिवासी बहुल राज्यों में भी लोकसभा की चुनावी सभाएं तेज कर दी हैं। आदिवासियों की भौगोलिक एकाकीपन, संकुचित स्वभाव, विशिष्ट संस्कृति और बोली-भाषा को करीब से समझने वाले साय उनकी ही बोली-भाषा में अपनी बात रखकर उनसे संपर्क साधने में अधिक मजबूत साबित हो रहे हैं।

 

वह छत्तीसगढ़ में कहते हैं कि ”छत्तीसगढ़ में विकास होही सांय सांय” अर्थात प्रदेश में जल्दी-जल्द विकास के काम होंगे। अपने सहज और विनम्र स्वभाव के कारण साय देश के आदिवासी इलाकों में अच्छी छाप भी छोड़ रहे हैं। आदिवासी क्षेत्रों में मोदी सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए चावल, स्वास्थ्य, आवास आदि की समुचित व्यवस्था, तेंदूपत्ता की अधिकतम क़ीमत पर खरीदी समेत ऐसे विषय जब आंकड़ों के साथ साय उन्हीं की भाषा में रखते हैं तो अच्छे से कनेक्ट कर पाते हैं।

 

पार्टी ने अपने राष्ट्रीय संकल्प पत्र समिति में भी इन्हें स्थान दिया तो उसका संदेश भी स्पष्ट है। साय आदिवासी बाहुल्य राज्य छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, झारखंड, तेलंगाना और ओडिशा जैसे राज्यों में लोकसभा चुनाव में भाजपा आदिवासी हित और मोदी की गारंटी के अजेय मंत्र की बदौलत समीकरण साधने में लगे हैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के संदेश को आदिवासियों तक पहुंचाने और आदिवासी समाज में पैठ मजबूत कर समीकरण साधने में

 

Read Also  एनएच 353 पर बागबाहरा के पास ट्रक - कार टक्कर में एक ही परिवार के छह की मौत

साय सबसे सटीक चेहरा बन चुके हैं। साथ ही सरल और सौम्य विष्णुदेव राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के सबसे बड़े आदिवासी चेहरे के रूप उभर रहे हैं। इनका अधिक से अधिक उपयोग भाजपा अब देश भर के आदिवासी समाज को साधने में कर रही है। लगातार सीएम विष्णुदेव की सभाएं पड़ोसी यथा मध्य प्रदेश से लेकर तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड आदि में हो रही है। अभी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में भी उनकी सभाएं होनी हैं।

 

राष्ट्रीय नेताओं के भाषणों का हिस्सा राष्ट्रपति और साय –

 

लोकसभा चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय नेता आदिवासी वोटरों को साधने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ और उसके पड़ोसी राज्यों में छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नजीर भी पेश की जा रही है।

 

बस्तर में चुनावी सभा करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी देश में महिला आदिवासी राष्ट्रपति और छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेता के मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात का जिक्र किया था। राजनीतिक प्रेक्षकों के अनुसार भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति देने का श्रेय भी भाजपा को जाता है और छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री भी पहली बार आदिवासी बनाने का श्रेय भी भाजपा लेना चाहेगी।

 

विधानसभा चुनाव में ही मिला था संकेत –

 

साय को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का भरोसा कितना अधिक हासिल है, यह संकेत तभी मिल गया था जब चुनाव के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कुनकुरी की सभा में जनता से यह कहा था कि साय को जिताइये, इन्हें बड़ा आदमी बनाएंगे। हाल में एक चैनल में साय के विरुद्ध लड़े कांग्रेस के उम्मीदवार ने यह कहा कि विष्णुदेव साय से हारना भी उनका सौभाग्य है। इससे आदिवासी समाज में साय की लोकप्रियता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

Read Also  ऑनलाइन सट्‌टे का कारोबार नहीं रहा थम

 

इन राज्यों में निर्णायक की भूमिका में आदिवासी –

 

देश में आदिवासी बाहुल्य राज्यों में आदिवासी समाज एक निर्णायक की भूमिका में हैं। इस समाज को भारत के संविधान की पांचवी अनुसूची में “अनुसूचित जनजाति” के रूप में मान्यता मिली है। 2011 जनगणना के अनुसार भारत में आदिवासी भारत की जनसंख्या का 8.6 प्रतिशत हैं। साथ ही मध्यप्रदेश में 21.1 प्रतिशत, ओडिशा में 22.85 प्रतिशत और झारखंड में 26.2 प्रतिशत।

 

छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां 32 प्रतिशत आदिवासी मतदाता हैं। प्रदेश की कुल 11 लोकसभा सीटों में से पांच आदिवासियों के लिए आरक्षित हैं। आदिवासी हमेशा से भाजपा की प्राथमिकता में रहा है। पार्टी ने दो राज्य छत्तीसगढ़ और झारखंड बनाया तो इसका कारण इसका आदिवासी बहुल होना ही था। पूर्व प्रधानमंत्री व भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने अलग से एक आदिवासी मंत्रालय भी बनाया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

ब्रेकिंग: ईंधन बचत पर बड़ा फैसला, सीएम का काफिला घटा

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
प्रधानमंत्री की अपील के बाद ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा, अब चलेंगी 8 गाड़ियां     रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईंधन संरक्षण...

कुम्हारी हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर विस्फोट के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। इस...

ड्राइवर से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी का हुआ निलंबन

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...

महासमुंद में बोर्ड परीक्षा का वीडियो वायरल, पांच कर्मचारी सस्पेंड

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र में गंभीर लापरवाही सामने आने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *