Google Analytics Meta Pixel बस्तर को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने सीएम साय का मास्टरप्लान   - Ekhabri.com

बस्तर को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने सीएम साय का मास्टरप्लान  

जगदलपुर | 15 अप्रैल 2025:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर में “विकसित बस्तर की ओर” परिचर्चा के दौरान बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में कृषि, कौशल विकास, पर्यटन और उद्योग के क्षेत्र में व्यापक सुधारों की घोषणा की गई।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर अब नक्सलवाद से विकास की ओर बढ़ रहा है। बस्तर के किसान, महिला समूह, युवा उद्यमी और आदिवासी समुदाय मिलकर इस क्षेत्र को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाएंगे।

 

बस्तर में कृषि क्रांति की तैयारी

  • किसानों की आय दोगुनी करने जैविक और स्वदेशी उत्पादों पर ज़ोर

  • प्रोसेसिंग यूनिट और ब्रांडिंग के लिए स्थानीय स्तर पर काम शुरू

  • मक्का उत्पादन तीन साल में 3 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाने का लक्ष्य

  • मिलेट्स की खेती और जैविक उत्पाद स्कूल-आंगनबाड़ी में शामिल होंगे

  • सिंचाई के लिए 27,600 सोलर पंप और लिफ्ट सिंचाई सिस्टम प्रस्तावित

  • प्रतिवर्ष 30 से 40 कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना की योजना

 

कौशल विकास से आत्मनिर्भरता की ओर

  • अब तक 90 हजार युवाओं को प्रशिक्षण और 40 हजार को रोजगार

  • 32 नए स्किल सेंटर और सातों जिलों में आवासीय प्रशिक्षण केंद्र प्रस्तावित

  • नक्सल पीड़ित, आत्मसमर्पित नक्सली और महिलाएं होंगी योजना की प्राथमिकता

 

बस्तर में पर्यटन विकास की नई दिशा

  • बस्तर दशहरा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी

  • गूगल मैपिंग सेवाओं के उन्नयन और निजी भागीदारी की योजना

  • तीरथगढ़ जलप्रपात पर कांच के पुल के लिए 6 करोड़ का प्रस्ताव

  • होमस्टे और परंपरागत हीलिंग सेंटर के लिए 40 लाख का प्रस्ताव

 

उद्योगों को प्रोत्साहन और रोजगार की संभावनाएं

  • नई औद्योगिक नीति में रोजगार और स्वरोजगार पर ज़ोर

  • 15 वर्षों तक स्टील उद्योग के लिए रॉयल्टी प्रतिपूर्ति

  • आत्मसमर्पित नक्सलियों को रोजगार देने पर 5 वर्षों तक वेतन सब्सिडी

  • एससी, एसटी और नक्सल प्रभावित एमएसएमई को 25% सब्सिडी

Read Also  सीएम ने पीएम को लिखा पत्र:कहा-राज्यों को अगले 10 साल तक जारी रखें क्षतिपूर्ति

 

2026 तक नक्सलमुक्त भारत का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च 2026 तक भारत को नक्सलमुक्त करने का लक्ष्य है। इसके लिए नवीन आत्मसमर्पण, राहत और पुनर्वास नीति 2025 लागू की जा रही है, जिसमें शिक्षा, मुआवजा, कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार शामिल है।

 

इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण सिंह देव, विनायक गोयल सहित सभी जिलों के कलेक्टर और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

अटेंशन की दौड़ में भ्रामक खबरें बनीं लोकतंत्र के लिए खतरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल युग में तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर मंथन हुआ। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरों का बढ़ना लोकतंत्र और समाज दोनों...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *