Google Analytics Meta Pixel CM विष्णुदेव साय ने 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट को दिखाई हरी झंडी - Ekhabri.com

CM विष्णुदेव साय ने 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट को दिखाई हरी झंडी

छत्तीसगढ़ सरकार ने दूरस्थ और घने वनांचल वाले आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सीधे लोगों के दरवाजे तक पहुँचाने की पहल शुरू की है। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान “पीएम जनमन” के तहत नवा रायपुर में बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 57 मोबाइल मेडिकल यूनिटों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्रिमंडल सदस्य, जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

मोबाइल मेडिकल यूनिटों के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) तक नियमित स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाई जाएंगी। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दुर्गम अंचलों में रहने वाले समुदायों को अस्पताल तक पहुँचने में होने वाली कठिनाइयों के बावजूद प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उनके गांव और बसाहटों में उपलब्ध हों। इन यूनिटों के संचालन से प्रदेश के 18 जिलों के 2100 से अधिक गांवों और बसाहटों में दो लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

 

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में रहने वाले परिवारों के लिए अब इलाज और जांच की सुविधा गांव में ही उपलब्ध होगी। उन्होंने इस पहल को आदिवासी समुदायों की “सर्वांगीण भागीदारी और स्वास्थ्य सुरक्षा का ठोस आधार” बताया। इन 57 मोबाइल मेडिकल यूनिटों में डॉक्टर, नर्स, लैब तकनीशियन और स्थानीय वालंटियर तैनात रहेंगे। प्रत्येक यूनिट में 25 तरह की जांच सुविधाएं और 106 तरह की दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

 

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि यह पहल विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सेवा उन सुदूर वनांचलों के लिए विशेष रूप से समर्पित है, जहाँ स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच कम है।

 

 

स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने बताया कि पीएम जनमन योजना के तहत प्रत्येक मोबाइल मेडिकल यूनिट हर 15 दिन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेगी। इन शिविरों में 25 से अधिक प्रकार की जांच और रोगों का उपचार किया जाएगा, साथ ही आवश्यक दवाइयां वितरित की जाएंगी। गंभीर मरीजों को आवश्यकतानुसार निकटतम स्वास्थ्य संस्थानों में भेजा जाएगा।

 

 

पूर्व में संसाधनों की कमी के कारण दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से नहीं पहुंच पाती थीं, लेकिन अब नए वाहन और प्रशिक्षित कर्मियों की उपलब्धता से यह प्रणाली लगातार संचालित हो सकेगी। इससे टीबी, मलेरिया, एनीमिया और कुपोषण जैसी समस्याओं की समय पर पहचान और रोकथाम में भी मदद मिलेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य की मुलाकात

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...

Bilaspur News: राधिका विहार में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
Bilaspur News: राधिका विहार में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान   Bilaspur News के अनुसार न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी के पास एक पति-पत्नी ने कथित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *