Google Analytics Meta Pixel सीएम योगी का सपा पर वार, बोले- PDA का असली नाम प्रोडक्शन हाउस ऑफ दंगाई एंड अपराधी - Ekhabri.com

सीएम योगी का सपा पर वार, बोले- PDA का असली नाम प्रोडक्शन हाउस ऑफ दंगाई एंड अपराधी

अंबेडकरनगर।उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले की कटेहरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इसको लेकर रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पीडीए का असली नाम प्रोडक्शन हाउस ऑफ दंगाई एंड अपराधी है। जो जितना बड़ा अपराधी होगा, वह इस प्रोडक्शन हाउस का हिस्सा होगा। इसी जिले का अपराधी खान मुबारक इनके साथ थायह जनसभा कटेहरी बाजार स्थित राम देव जनता इंटर कॉलेज में हुई।हरियाणा में जनता ने तीसरी बार एनडीए की सरकार बनाया है।जनता को पता है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडी गठबंधन देश के लिए खतरनाक है।अयोध्या में 500 वर्ष तक मंदिर नहीं बना क्योंकि बटे थे तो कटे थे। अब एकजुट हुए तो मंदिर भी बना और देश की सीमा भी सुरक्षित हो गई।पाकिस्तान घुसपैठ करता था। चीन करता था। हम लोग संसद में आवाज उठाते थे कि मुंह तोड़ जवाब दो। पर संबंध खराब होने का हवाला देते थे। अब दुश्मन की धज्जियां उड़ा दी जाती हैं। सर्जिकल स्ट्राइक होती है। अब नया भारत है। छेड़ता नहीं लेकिन छोड़ता भी नहीं। सपा कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। कन्नौज गया तो पता चला कि बाबा साहब के नाम पर बने मेडिकल कॉलेज का नाम सपा ने बदल दिया था। हमने बाबा साहब के सम्मान में फिर से नाम कर दिया।इन्होंने एससी-एसटी की छात्रवृति रोक दी थी, हमने बहाल किया। क्योंकि हम सबका साथ सबका विकास पर काम कर रहे हैं।सपा कटेहरी को परिवारवाद का गढ़ बना देना चाहती है। शिवबाबा धाम, श्रवणधाम के लिए इन्होंने कुछ नहीं किया। हमने अयोध्या के साथ यहां भी विकास का ध्यान दिया।डॉ लोहिया को याद करते हुए कहा कि समाजवादी आंदोलन को लोहिया, जयप्रकाश नारायण जैसे लोग नेतृत्व देते थे। अब देख सपाई, बिटिया घबराई वाली हालत है। अयोध्या में सपाई को दुष्कर्म में जेल भेजा गया। कन्नौज में भी यही हुआ।बीजेपी में जातिवाद और परिवारवाद नहीं है। सीएम ने कटेहरी के अच्छे विकास का जिम्मा लिया। कहा कि अयोध्या के साथ यहां का भी विकास होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *