गुजरात के पोरबंदर एयपोर्ट पर कोस्टगार्ड का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। पोरबंदर के डीएम एसडी धनानी ने कहा कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो चुका है। हादसे के तुरंत बाद दमकल और मेडिकल की टीम मौके पर पहुंची थी।
भारतीय तटरक्षक अधिकारी ने बताया कि कोस्टगार्ड का एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान गुजरात के पोरबंदर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जमीन से टकराते ही हेलीकॉप्टर में आग लग गई और धुएं का गुब्बार निकलने लगा।
एएलएच ध्रुव हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की ओर से निर्मित दो इंजन वाला हेलीकॉप्टर है। इसे सेना और बाढ़ जैसी आपातकालीन जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया था। यह साल 2002 से सेवा में है। यह हेलीकॉप्टर खोज और बचाव, परिवहन, एंटी सबमरीन युद्ध सहित कई तरह के मिशनों में सक्षम है।
सेना, नौसेना और वायु सेना सहित भारतीय सशस्त्र बलों ने हेलीकॉप्टर ध्रुव को अलग-अलग भूमिकाओं के लिए बड़े पैमाने पर तैनात किया है। इसे नेपाल, मॉरीशस और मालदीव सहित कई देशों को निर्यात भी किया गया है। हेलीकॉप्टर का मजबूत डिजाइन, विश्वसनीयता और विपरीत मौसम में काम करने की क्षमता इसे भारत की रक्षा और आपातकालीन सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संपत्ति बनाती है।
इससे पहले 2 सितंबर 2024 को पोरबंदर तट के पास अरब सागर में इंडियन कोस्ट गार्ड का एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर गिर गया था। इस हादसे के बाद 4 में से एक क्रू मेंबर को बचा लिया गया था। वहीं 26 मार्च 2023 को केरल के कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास इंडियन कोस्टगार्ड का एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव मार्क 3 की टेस्ट के दौरान इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। इस हादसे में एक ट्रेनी पायलट का हाथ टूट गया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 24, 2026 /
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित होकर एक जायलो गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी में...