Google Analytics Meta Pixel स्वास्थ्य विभाग पर कलेक्टर सख्त, भर्ती में देरी और लापरवाही पर दो अफसरों को नोटिस - Ekhabri.com

स्वास्थ्य विभाग पर कलेक्टर सख्त, भर्ती में देरी और लापरवाही पर दो अफसरों को नोटिस

मुंगेली : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा भर्ती प्रक्रिया में हुई देरी अब अधिकारियों पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। प्रशासनिक लापरवाही और समय पर पदपूर्ति नहीं होने को गंभीर मानते हुए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा और जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरीश कुर्रे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

 

भर्ती में देरी से प्रभावित हुई कई स्वास्थ्य योजनाएं

 

जारी नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि शासन से पहले ही स्वीकृति मिलने के बावजूद तय समय सीमा में संविदा पदों पर भर्ती पूरी नहीं की गई। इसका असर स्वास्थ्य विभाग की कई महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यक्रमों पर पड़ा है। प्रशासन ने इसे गंभीर प्रशासनिक चूक माना है।

 

नोटिस में दोनों अधिकारियों से तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

 

आयुष्मान कार्ड से लेकर टीकाकरण तक कई कामों में मिली सुस्ती

 

जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के कई महत्वपूर्ण कार्यों में सुस्ती पर भी नाराजगी जताई है। इनमें आयुष्मान कार्ड और आभा कार्ड निर्माण के लक्ष्य पूरे नहीं होना, गैर संचारी रोगों के मरीजों की पहचान और उपचार में धीमापन, डीएमएफ प्रस्तावों की जानकारी लंबित रहना, नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए भूमि आबंटन और भवन निर्माण में देरी जैसी बातें शामिल है।

 

इसके अलावा झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई, टीकाकरण अभियान और हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान जैसे अहम कार्यों में भी अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर प्रशासन ने असंतोष जताया है।

Read Also  रायपुर में रविशंकर विश्वविद्यालय के छात्र ने आत्महत्या की कोशिश, गंभीर घायल हुआ 

 

कलेक्टर बोले, पारदर्शिता और समयसीमा से नहीं होगा समझौता

 

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने साफ कहा है कि मुख्य सचिव स्तर से भी भर्ती प्रक्रिया को समय पर पूरा करने और पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए है। शासन की मंशा के अनुरूप सभी चयन प्रक्रियाएं निष्पक्ष और नियमसम्मत तरीके से पूरी की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *