रायपुर, 26 मई 2026। राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 29 से 31 मई 2026 तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव विश्वविद्यालय, संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी (छत्तीसगढ़ शासन) और प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है।
इस महोत्सव में देशभर से आम उत्पादक किसान और प्रतिभागी शामिल होंगे, जहां आम की 250 से अधिक किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 29 मई को किया जाएगा और तीनों दिन आम जनता के लिए सुबह से रात 9 बजे तक प्रदर्शनी खुली रहेगी।
### **प्रतियोगिताओं और आकर्षण का केंद्र बनेगा महोत्सव**
राष्ट्रीय आम महोत्सव में विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें दशहरी, लंगड़ा, केसर, अल्फांसो, तोतापरी, नीलम, फजली जैसी व्यावसायिक किस्मों के साथ संकर और विशिष्ट किस्मों की प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसके अलावा मियाजाकी और टॉमी एटकिन्स जैसी विदेशी किस्में भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
आम से बने उत्पादों—जैसे आम पना, अचार, जैम, आमरस, चटनी और मिठाइयों की प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। साथ ही मैंगो क्विज, फैंसी ड्रेस, आम सजावट, मॉडल और बोनसाई प्रतियोगिता में विद्यार्थी, महिलाएं और आम नागरिक भाग ले सकेंगे।
### **कृषकों और युवाओं के लिए विशेष सत्र**
30 मई को “आम उत्पादन समस्या एवं समाधान” विषय पर तकनीकी सत्र आयोजित होगा, जिसमें विशेषज्ञ किसानों को उन्नत उत्पादन तकनीक और विपणन की जानकारी देंगे। वहीं 31 मई को सफल आम उत्पादकों और उद्यमियों की प्रेरक कहानियां साझा की जाएंगी।
### **विशेष पहल और आकर्षण**
महोत्सव में प्रसिद्ध शेफ आकांक्षा राय आम के व्यंजन बनाना सिखाएंगी। साथ ही 11 आम की गुठलियां लाने वाले प्रतिभागियों को उन्नत किस्म का आम पौधा भी दिया जाएगा।
कार्यक्रम में पंजीयन और प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। आयोजकों का उद्देश्य आम उत्पादन को बढ़ावा देना, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और नई पीढ़ी को कृषि की ओर आकर्षित करना है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...