Google Analytics Meta Pixel कॉलेज परीक्षा: घर पर ही बना सकेंगे उत्तरपुस्तिका, प्रश्नपत्र भी मिलेगा online - Ekhabri.com

कॉलेज परीक्षा: घर पर ही बना सकेंगे उत्तरपुस्तिका, प्रश्नपत्र भी मिलेगा online

रायपुर। कोरोना काल में परीक्षा लेने और देने दोनों का फॉर्मेट बदल दिया है। शनिवार को जारी आदेश के अनुसार पं. रविवि की छात्र अब परीक्षा का उत्तर देने के लिए खुद ही उत्तरपुस्तिका घर पर तैयार कर सकेगें। छात्रों को इसके लिए ए-4 साइज का पेपर उपयोग करना होगा। वहीं परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र भी आॅनलाइन ही जारी किया जाएगा। ऐसे में उन्हें प्रश्नपत्र लेने, उत्तर पुस्तिका लेने और जमा करने के लिए भटकने की आवश्यकता नहीं होगी।
पंडित रविवि ने वार्षिक परीक्षा के लिए उत्तरपुस्तिका को लेकर यह अहम फैसला लिया है, इससे छात्रों को काफी सहूलियत होगी। रविवि द्वारा तय समय सारिणी के अनुसार परीक्षाथियों को उनके परीक्षा केन्द्र द्वारा वॉट्यअप और इमेल पर प्रश्न पत्र भेजा जाएगा। इसके साथ रविवि की वेबसाइट पर भी प्रश्नपत्रों को अपलोड किया जाएगा, जिससे कोई भी छात्र को प्रश्नपत्र न मिल पाने की परेशानी न हो। समय सारिणी के अनुसार स्नातक प्रथम, द्वितीय वर्ष के स्वाध्यायी,भूतपूर्व, पूरक स्नातक और अंतिम वर्ष के नियमित स्वाध्यायी, पूरक, भूतपूर्व, स्नातकोत्तर पूर्व और अंतिम वर्ष के स्वाध्यायी, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट एवं एक वर्षीय पाठ्यक्रम के नियमित तथा सेमेस्टर परीक्षा के नियमित, ऐटीकेट, भूतपूर्व विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो सकेगे।

32 पेज से अधिक का उपयोग नहीं कर सकेंगे परीक्षार्थी

छात्रों को हर विषय के लिए अलग-अलग उत्तर पुस्तिका बनानी होगी। उत्तर पुस्तिका में 32 पेजों से ज्यादा पेजों का उपयोग नहीं कर सकते। अधिकतम 32 पेज का ही इस्तेमार परीक्षाथियों को करना होगा। परीक्षार्थी अपने परीक्षा केन्द्रों से भी प्रप्त उत्तर पुस्तिका का उपयोग कर सकते हैं। उत्तरपुस्तिका से संबंधि दिशा निर्देश में रविवि ने साफ किया है कि परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका के मुख्य पेज में मोबाईल नंबर पर वाट्यअप करने के साथ इमेल भी कर सकते हैं।

Read Also  छत्तीसगढ़ कोरोना रिपोर्ट: पॉजिटिव 15045,मौतें 04,एक्टिव संख्या486,रायपुर में रिकॉर्ड 217

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय वार्षिक परीक्षा 2020 परीक्षार्थियों हेतु अति महत्वपूर्ण जानकारी

कृपया ध्यान से पूरा पढ़े आपके सारे शंकाए दूर हो जाएंगी

कृपया छात्रहित में यह मैसेज प्रसारित करने का कष्ट करें व अपने संबंधित/पहचान वालों को जानकारी देवें।

सभी कक्षाओं की परीक्षाएं तय दिनांक/समय में शुरू होगी।

सर्वप्रथम आपको अपने नजदीकी स्टेशनरी दुकान से A4 साइज का White(सफेद) पेपर अच्छे गुणवत्ता वाला पूरा 500 पेज का एक पैकेट 250/300 रुपये में 2/3 दिन परीक्षार्थी आपस में शेयर कर खरीद सकते है।

उत्तर पुस्तिका का ऑनलाइन वितरण परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ(कवर पेज)को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.prsu.ac.in या www.prsuuniv.in डाउनलोड करके प्रिंट निकाल कर उपयोग में लाना है या A4 साइज के सफेद पेपर में दिए फार्मेट जैसा हस्तलिखित स्पष्ट दिखने वाला कवर पेज व विवरण स्पष्ट हो बना कर उपयोग में ला सकते है।

उत्तर पुस्तिका की मुख्य पृष्ठ(कवर पेज) के साथ परीक्षार्थी एक प्रकार का सफेद A4 साइज कागज सीमित 32 पेज नियमानुसार अनुसार उपयोग कर स्टेपल/टैगिंग/सभी पेज को कोने के सिरे में पिन से छेद कर एक मजबूत धागे से बांध सकते है ध्यान रहे उत्तरपुस्तिका सुरक्षित रहे। उत्तर A4 साइज सफ़ेद पेपर में लिखा जाना होगा छात्र उत्तर लिखने के लिए अधिकतम 32 पन्नो तक उपयोग करें। इससे ज्यादा पेज अमान्य होंगे

सभी परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका का मुख्य पृष्ठ(कवर पेज)आपके रजिस्टर्ड ईमेल व्हाट्सएप नंबर से भी आपके परीक्षा केंद्र द्वारा दिया जाएगा।

आपके परीक्षा केंद्र द्वारा अपने केंद्र की ईमेल आईडी व नियत पता परीक्षार्थियों के रजिस्टर्ड ईमेल/व्हाट्सएप नंबर पर भेजे जाएंगे ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की समस्या न हो

परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका का मुख्य पृष्ठ(कवर पेज)का प्रारूप प्रिंट की असुविधा होने की स्थिति में A4 साइज के सफेद पेपर पर स्वयं भी पेन से बना सकते हैं जैसा फॉर्मेट में दर्शाया गया है।
पूरी परीक्षा में आपको काले/नीले बॉल पॉइंट पेन का उपयोग करना है जो उचित रहेगा।
एवं परीक्षा फॉर्म भरते समय जो हस्ताक्षर किया है वही हस्ताक्षर करेंगे

जिन परीक्षार्थियों ने महाविद्यालय परीक्षा केंद्र से उत्तर पुस्तिका प्राप्त कर ली है वे सभी उसी उत्तर पुस्तिका का उपयोग उत्तर लिखने के लिए करेंगे एवं उसी को परीक्षा केंद्र में प्रेषित करेंगे।

प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए 32 पेज की सीमा तक अलग-अलग उत्तर पुस्तिका का उपयोग किया जाना है अनिवार्य है।

उत्तर पुस्तिका जमा करने संबंधी

परीक्षार्थी अपनी सभी परीक्षा समाप्त होने के बाद 5 दिवस के अंदर समस्त उत्तर पुस्तिकाओं को एक साथ बंद अच्छी गुणवत्ता के यथासंभव वाटरप्रूफ या सामान्य अच्छे मोटे लिफ़ाफे में अपने परीक्षा केंद्रों में अपने नजदीकी या सुविधानुसार किसी भी डाकघर(पोस्ट ऑफिस) से स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री द्वारा ही अपने एडमिट कार्ड में दर्शित परीक्षा केंद्र के नियत पते पर ही भेजें।
किसी जिम्मेदार/उत्तरदायी कोरियर सर्विस संस्था से भी कोरियर भेज सकते है।


अपनी सुविधानुसार ईमेल के माध्यम से भी उत्तरपुस्तिका का पीडीएफ भेज सकते है जो स्पष्ट और पठनीय हो। ध्यान रहे ईमेल के माध्यम से उत्तरपुस्तिका भेजना अनिवार्य नही है पर पोस्ट ऑफिस/कोरियर के माध्यम से उत्तरपुस्तिका की हार्डकॉपी को भेजना अति अनिवार्य है।

परीक्षा केंद्र में ईमेल से उत्तरपुस्तिका का पीडीएफ अपनी सुविधानुसार भेज सकते है पर ध्यान रहे मुख्य सहित सभी पृष्ठ सुस्पष्ट हो व अपठनीय/करप्ट न हो।

उत्तरपुस्तिका स्वयं की हस्तलिखित होनी अनिवार्य है।फोटोकॉपी या टाइप प्रिंट मान्य नही होगी।

पोस्ट ऑफिस और कोरियर द्वारा उत्तरपुस्तिका भेजे जाने पश्चात उसकी पावती/रसीद को परीक्षा परिणाम आने तक संभाल कर रखे और परीक्षा समाप्ति बाद के 5 दिवस की तारीख उल्लेखित हो।

डाक/कोरियर से भेजे जाने वाली उत्तर पुस्तिका के लिफाफे पर परीक्षार्थी
अपना नाम
कक्षा का नाम
रोल नंबर
नामांकन नंबर
उत्तर पुस्तिका की संख्या
स्पष्ट रूप से लिखेंगे।
एवं एडमिट कार्ड में दर्शित अपने परीक्षा केंद्र के नियत पते पर ही भेजेंगे।

प्रश्न पत्र को संबंधी विश्वविद्यालय द्वारा घोषित समय सारणी के अनुसार आपके परीक्षा केंद्र द्वारा आपको ईमेल/व्हाट्सएप के द्वारा परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र प्रेषित करेंगे साथ ही प्रश्नपत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा।


एवं यथासंभव आपके कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा या अपने कॉलेज हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर प्राप्त कर सकते है।

सामान्य निर्देश

Read Also  बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों से नहीं लिया जाएगा कोई भी परीक्षा शुल्क

स्नातक प्रथम वर्ष द्वितीय वर्ष के नियमित विद्यार्थियों को असाइनमेंट संबंधित महाविद्यालय अध्ययन शाला के द्वारा दिया जाएगा।।

असाइनमेंट विश्वविद्यालय द्वारा घोषित समय सारणी के अनुसार महाविद्यालय के प्राचार्य शिक्षकों शिक्षकों के द्वारा दिया जाएगा।

वार्षिक परीक्षा 2020 की समस्त परीक्षा/असाइनमेंट के लिए पूर्व में घोषित समय सारणी यथावत रहेगी
सभी परीक्षा तय दिनांक/समय से शुरू होगी

परीक्षा से आधे घंटे पहले कॉलेज द्वारा आपके ईमेल/कॉलेज के नोटिस बोर्ड/कॉलेज व यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। तथा अपने कॉलेज से संपर्क कर भी प्रश्न पत्र विभिन्न ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *