कॉमेडियन भारती सिंह ने महामारी के चलते फैमिली प्लानिंग को टाल दिया है. उन्हें मातृत्व का सुख पाने के लिए अभी और इंतजार करना होगा. उनका इरादा अगले साल मां बनने का है.
भारती सिंह ने मां बनने का प्लान टाला
लॉकडाउन ने कॉमेडियन भारती सिंह के मां बनने के सपने पर रोक लगा दिया है. उन्होंने कहा, “सोचा तो था कि 2020 में 20-20 खेल लूं.” मगर कोरोना वायरस से फैली महामारी ने उनकी प्लानिंग को आगे बढ़ाने पर मजबूर कर दिया. उनका कहना है कि महामारी के दौर में कोई खतरा मोल लेना नहीं चाहतीं. उन्हें अपने बेबी के लिए स्वस्थ वातावरण चाहिए. उनका कहना है कि गर्भवती होने पर डॉक्टरों के यहां बराबर चेकअप के लिए जाना पड़ता है. मगर महामारी के कारण ये खतरे से खाली नहीं है. इससे संक्रमित होने की आशंका ज्यादा बढ़ जाती है.
कोरोना के चलते नहीं मोल लेना चाहतीं खतरा
इसलिए बेबी की जिंदगी खतरे में डालने के बजाए उन्हें मां बनने के लिए अगले साल का इंतजार करना होगा. भारती सिंह ने पटकथा लेखक हर्ष लिंबाचिया से दिसंबर 2017 में शादी की थी. शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों के बारे में डेट करने की अफवाह थी. दोनों की मुलाकात कॉमेडी सर्कस शो के सेट पर हुई थी. शो में भारती प्रतिभागी थीं जबकि हर्ष उसके लेखक. कॉमेडी सर्कस भारती का दूसरा शो था. उससे पहले लॉफ्टर चैलेंज शो में भारती नजर आ चुकी थीं. भारती के फ्रेंड्स और सहयोगी कलाकार उनके बेबी के बारे में छेड़ते रहते हैं. कयास लगाया जा रहा था कि इस साल भारती और लिंबाचिया के आंगन में किलकारी गूंज सकती है. मगर कोरोना वायरस ने दोनों की प्लानिंग पर पानी फेर दिया है. हो सकता है शायद इसलिए उन्हें अपने बेबी प्लान के बारे में सार्वजनिक तौर पर खुलासा करना पड़ा हो.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...