कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी परीक्षा 2024 के लिए आवेदन पूरे हुए। इस एग्जाम के महत्व को देखते हुए कई बार आवेदन की लास्ट डेट आगे बढ़ाई गई। अनुमान है कि इस बार सीयूईटी यूजी परीक्षा में 20 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है। नीट और जेईई की ही तरह ये टोटल नंबर ऑफ कैंडिडेट्स के लिहाज से देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक बन गई है। इसका आयोजन एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा किया जाता है।
इसकी शुरुआत साल 2022 में हुई और तब से लेकर अभी तक हर साल इसका आयोजन किया जाता है। इस प्रकार ये देश का सबसे बड़ा यूजी एंट्रेंस एग्जाम बन चुका है। देश की टॉप यूनिवर्सिटी/कॉलेज में इस यूजी परीक्षा से प्रवेश मिलता है। ये एक कॉमन प्लेटफॉर्म है, जिसमें शामिल होकर आप 250 से ज्यादा सेंट्रल, प्राइवेट, स्टेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज के बैचलर्स कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं।
अभी सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन साल में एक बार होता है। देश-विदेश के करीब 500 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाता है। ये कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट है जो इस साल से हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से परीक्षा आयोजित होगी।
जिन विषयों के लिए ज्यादा आवेदन आएंगे, उनका आयोजन ऑफलाइन किया जाएगा और जिन विषयों के लिए कम एप्लीकेशन आएंगे उनका आयोजन ऑनलाइन होगा। जहां तक ये सवाल है कि ये परीक्षा कितनी बार दे सकते हैं या दो बार दे सकते हैं तो इसका जवाब है कि हां आप जितनी बार चाहें ये एग्जाम दे सकते हैं। नंबर ऑफ अटेम्प्ट्स की कोई सीमा नहीं है। हालांकि दोबारा परीक्षा के लिए आपको एक साल का इंतजार करना होगा।
ऑफलाइन परीक्षा आयोजित होने से उन कैंडिडेट्स को फायदा होगा जो दूर-दराज या ग्रामीण इलाकों के हैं। ऐसे कैंडिडेट्स को सीबीटी मोड में परीक्षा देने के लिए किसी बड़े शहर का रुख करना पड़ता है क्योंकि छोटे शहरों में कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम के लिए जरूरी व्यवस्थाएं नहीं हो पाती। ऐसे में उन्हें लंबा ट्रैवल करना होता है और कई बार बहुत से स्टूडेंट्स के लिए ये संभव भी नहीं होता।
पिछले साल की तुलना में इस साल लगभग सभी बड़ी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज और बहुत सी प्राइवेट, स्टेट और डीम्ड यूनिवर्सिटी सीयूईटी का स्कोर स्वीकार कर रही हैं। यानी इसी के बेस पर आपको अपने मन पसंद कॉलेज या यूनिवर्सिटी में प्रवेश मिलेगा, इसलिए डीयू से लेकर बीएचयू और एएमयू तक अगर यूजी कोर्स में प्रवेश पाना है तो सीयूईटी देना अनिवार्य है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 23, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 23, 2026 /
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...
By User 6 /
March 25, 2026 /
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...