Google Analytics Meta Pixel देश में ओमिक्रोन का सामुदायिक संक्रमण, पर लक्षण हल्के - Ekhabri.com

देश में ओमिक्रोन का सामुदायिक संक्रमण, पर लक्षण हल्के

देश में कोरोना का ओमिक्रोन वैरिएंट सामुदायिक संक्रमण की अवस्था में पहुंच गया है। इंसाकाग ने अपनी नवीनतम बुलेटिन में यह भी कहा है कि कई महानगर इसकी चपेट में हैं जहां बड़ी संख्या में संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि ज्यादातर मामले बिना लक्षण वाले या हल्के लक्षण वाले ही हैं। इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इंसाकाग) के मुताबिक ओमिक्रोन के उप वैरिएंट बीए.2 के मामले भी देश्ा के कई हिस्सों में पाए गए हैं।
कोरोना संक्रमण के मामलों की जीनोम सीक्वेंसिंग करने वाली 38 प्रयोगशालाओं के संगठन इंसाकाग ने रविवार को जारी 10 जनवरी की अपनी बुलेटिन में कहा है कि यद्यपि की ओमिक्रोन के ज्यादातर मामले हल्के और बिना लक्षण वाले हैं, लेकिन मौजूदा लहर में अस्पतालों और आइसीयू में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। परंतु, ओमिक्रोन से खतरे का स्तर नहीं बदला है यानी यह कम खतरनाक ही बना हुआ है।
जीनोमिक शोध संगठन का यह भी कहना कि एस जीन का पता लगाने वाली जांच ठीक नहीं है क्योंकि इससे रिपोर्ट गलत आने की संभावना ज्यादा है। इसलिए ओमिक्रोन के लिए पीसीआर आधारित जांच ही सही है। बता दें कि संक्रमितों के सैंपल में एस जीन नहीं मिलने पर उसे ओमिक्रोन का मामला मान लिया जाता है। हालांकि, ओमिक्रोन की पुष्टि जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिये ही की जाती है।
इंसाकाग ने कहा है कि कोरोना के नए वैरिएंट बी.1.640.2 पर भी उसकी नजर है। यह वैरिएंट हाल ही में कुछ दूसरे देश्ाों में पाया गया है। प्रतिरक्षा प्रण्ााली से बच निकलने से सक्षम होने के बावजूद इसे चिंताजनक वैरिएंट की श्रेणी में नहीं रखा गया है। इंसाकाग के मुताबिक भारत में अभी इसका कोई केस नहीं मिला है। इंसाकाग ने तीन जनवरी की अपनी बुलेटिन में कहा है कि ओमिक्रोन ने दिल्ली और मुंबई को भी अपनी चपेट में ले लिया था, जहां संक्रमण के मामलों का विस्फोट हो गया था। अब दोनों महानगरों में मामले कम हुए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, बढ़ाया देश का मान

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सच्चाई

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश में फैलाई जा रही अफवाहों के बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बड़ा खुलासा किया है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग शहरों में किए गए तीन माह के तुलनात्मक अध्ययन में...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

रायपुर तेलीबांधा में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...