Google Analytics Meta Pixel आश्रम-छात्रावास में आवश्यक सुविधाएं, देवगुड़ी संरक्षण, आदर्श ग्राम योजना सहित शासन की प्राथमिकता के कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करें- मरकाम - Ekhabri.com

आश्रम-छात्रावास में आवश्यक सुविधाएं, देवगुड़ी संरक्षण, आदर्श ग्राम योजना सहित शासन की प्राथमिकता के कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करें- मरकाम

 मंत्री मोहन मरकाम ने सरगुजा संभाग में की आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के काम-काज की समीक्षा

रायपुर- आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास मंत्री मोहन मरकाम की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष सरगुजा संभाग में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह विशेष रूप से उपस्थित थीं।  बैठक में मंत्री मरकाम ने कहा कि आदिवासी विकास विभाग का उद्देश्य आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण के लिए काम करना है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में इन वर्गों के प्रगति के लिए बेहतर काम प्रदेश में किया जा रहा है। प्राथमिकता से आश्रम एवं छात्रावास के आवश्यक संधारण एवं विभिन्न निर्माण कार्यों को पूर्ण कराएं, इसमें कोताही न हो। लगातार आश्रम एवं छात्रावासों का निरीक्षण करें। छात्रावास अधीक्षक एवं अधीक्षिका बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित ना रहें। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक शत प्रतिशत पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा श्रद्धा और आस्था के केंद्र देवगुड़ी के संरक्षण की अभिनव पहल की गई है। इसके लिए विभिन्न निर्माण कार्य शासन की ओर से स्वीकृत किए गए हैं। इन्हें समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। मंत्री श्री मरकाम ने आश्रम-छात्रावास के मरम्मत के कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन द्वारा एफआरए आदर्श ग्राम घोषित किया जाना है, इसकी तैयारी त्रुटिरहित रहे। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को एफआरए पट्टा और वृहद स्तर पर ऋण पुस्तिका के वितरण पर संबंधितों को निर्देशित किया। मंत्री मरकाम ने कहा कि संभाग में संचालित एकलव्य एवं प्रयास आवासीय विद्यालय में बच्चों की सुविधा के लिए समस्त सुविधाएं सुनिश्चित करते हुए सतत निगरानी के निर्देश दिए। बैठक में मंत्री श्री मरकाम के मार्गदर्शन में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास सचिव डीडी सिंह एवं आयुक्त  शम्मी आबिदी के द्वारा विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में छात्रावास व आश्रम भवन के अनुरक्षण एवं मरम्मत, भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति, अधिकारियों द्वारा आश्रम छात्रावास निरीक्षण, वनाधिकार पत्रक वितरण, ऋण पुस्तिका वितरण, एफआरए आदर्श ग्राम, एकलव्य एवं प्रयास आवासीय विद्यालय के संचालन, छात्रवृति, जाति प्रमाण पत्र, आधार सीडिंग, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, देवगुड़ी संरक्षण, सहित विशेष रूप से कमजोर जनजाति अभिकरण एवं प्रकोष्ठ को केंद्रीय क्षेत्रीय योजना मद अंतर्गत प्रदत्त आबंटन तथा स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अभिकरण एवं प्रकोष्ठ अंतर्गत प्रदाय राशि का उचित उपयोग विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों के लिए किया जाए। विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल पंचायतों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सतत समन्वय रखते हुए आवश्यकता अनुरूप सहायता सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अनुभाग स्तर पर समन्वय बैठक निर्धारित समय पर आयोजित करने संबंधितों को निर्देशित किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *