रायपुर: चुनाव आयोग में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ के राजभवन में रुकने पर शिकायत की है। कांग्रेस का कहना है कि राज्य के संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल का निवास स्थान है और प्रधानमंत्री का रात्रि विश्राम यहां प्रभावित करेगा निष्पक्षता। कांग्रेस ने शिकायत में कहा है कि इससे चुनाव की निष्पक्षता पर असर पड़ेगा। इसके विरोध में उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रधानमंत्री के विश्राम स्थल में चुनाव संबंधित किसी भी राजनैतिक व्यक्ति से मुलाकात नहीं हो।










