Google Analytics Meta Pixel कांग्रेस हाईकमान ने इस दिन बुलाई बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ के सारे बड़े नेता दिल्ली तलब - Ekhabri.com

कांग्रेस हाईकमान ने इस दिन बुलाई बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ के सारे बड़े नेता दिल्ली तलब

कांग्रेस हाईकमान ने 4 जनवरी को दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है। यह बैठक पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लेंगे। इसमें छत्तीसगढ़ के सारे बड़े नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में राहुल की आगामी पद यात्रा पर चर्चा होगी। साथ ही लोकसभा चुनावों को लेकर कुछ निर्णायात्मक चर्चा के संकेत हैं।विस में हार के बाद यह सारे नेताओं की यह दूसरी बैठक है। इसी बैठक में नए प्रभारी सचिन पायलट की भी सभी नेताओं से पहली मुलाकात होगी।

शीर्ष नेतृत्व के साथ निर्णायक बैठक
पार्टी की पांच सदस्यीय गठबंधन समिति के सदस्यों अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, मुकुल वासनिक, मोहन प्रकाश और सलमान खुर्शीद राज्य इकाईयों से चर्चा के बाद अपना आकलन तैयार कर रहे हैं और संभवत: चार जनवरी को शीर्ष नेतृत्व के साथ इस मुद्दे पर निर्णायक बैठक होगी।

बैठक में खरगे के साथ राहुल गांधी रहेंगे मौजूद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ होने वाली राहुल गांधी और पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सरीखे वरिष्ठ नेता भी इसमें मौजूद रहेंगे। इस बैठक के बाद कांग्रेस अलग-अलग राज्यों में INDIA के दलों के साथ सीट बंटवारे को जमीन पर उतारने की कसरत में जुटेगी।

 

लोकसभा सीट बंटवारे की बनेगी रणनीति
लोकसभा चुनाव 2024 के सीट बंटवारे के लिए विपक्षी INDIA गठबंधन के दलों के चौतरफा दबाव के बीच कांग्रेस ने अपनी राज्य इकाईयों के साथ चर्चा का दौर लगभग पूरा कर लिया है। पार्टी हाईकमान अब वरिष्ठ नेताओं से अगले दो-तीन दिनों में तालमेल के मुद्दे पर मशविरा कर राज्यों में क्षेत्रीय दलों के साथ सीट बंटवारे की कसरत को सिरे से चढ़ाएगा।

Read Also  कांकेर में ग्रामीणों ने चेमल खदान के ट्रकों को 5 दिनों से बंदक बनाया

सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय करना आसान नहीं
हालांकि सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय करना कांग्रेस के लिए आसान नहीं है क्योंकि जिन राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों का वर्चस्व है वहां वे उसे अधिक सीटें देने के पक्ष में नहीं हैं। पश्चिम बंगाल इसका उदाहरण है जहां तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी को केवल दो सीटें देने की पेशकश की है और बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी खुले तौर पर यह बयान दे चुके हैं कि ममता बनर्जी तालमेल के लिए गंभीर नहीं हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

रायगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार 

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *