पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आपा खो दिया और एसीपी उमेश तिवारी का कालर पकड़ लिया। दरअसल, मध्य प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज की। 51 में से 41 जिलों में भाजपा सरकार बनी है, जबकि कांग्रेस दस जिलों में सिमट गई। इस दौरान भोपाल में कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया। भाजपा ने कांग्रेस नेता के व्यवहार की कड़ी निंदा की है। बाद में दिग्विजय ने सफाई दी कि मैंने पुलिस अधिकारी की कालर नहीं पकड़ी। मुझे धक्का दिया जा रहा था। बचने के लिए उन्हें दूर किया।
भोपाल में जीतने वालों में कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों की संख्या अधिक मानी जा रही थी, लेकिन अध्यक्ष भाजपा समर्थित रामकुंवर गुर्जर चुनी गईं। भाजपा नेता उन्हें चुनाव स्थल पर लेकर जाने लगे तो कांग्रेस नेताओं ने विरोध करते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ धक्कामुक्की की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एसीपी उमेश तिवारी का कालर पकड़ लिया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय के इस आचरण को अशोभनीय बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पुलिस अधिकारी का कालर पकड़ रहे हैं। मुझे आश्चर्य है कि दस साल तक मुख्यमंत्री रहने वाला व्यक्ति ऐसी प्रतिक्रिया दे रहा है। यह तो कांग्रेस की बौखलाहट का प्रतीक है। जमीन खिसक गई तो अपशब्द कहने, कालर पकडऩे की मैं निंदा करता हूं।
मप्र के जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा का दबदबा
जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज की। कोर्ट द्वारा एक वार्ड के परिणाम पर रोक के कारण सीधी जिला पंचायत के चुनाव नहीं कराए जा सके। इससे पूर्व जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में भी भाजपा ऐसा ही प्रदर्शन कर चुकी है। नगर पालिका और नगर परिषद में भी भाजपा का ही बहुमत है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में यह सफलता डबल इंजन की केंद्र और राज्य सरकार को जनता का मिला आशीर्वाद है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीति, योजनाओं और विकास कार्यों से भाजपा हर गांव-हर घर में पहुंच गई है। 22,924 ग्राम पंचायतों में से 20613 के सरपंच हमारे हैं। 313 जनपद पंचायत में पार्टी 227 में जीती।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 5, 2026 /
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...