Google Analytics Meta Pixel भोपाल में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पकड़ा एसीपी का कालर - Ekhabri.com

भोपाल में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पकड़ा एसीपी का कालर

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आपा खो दिया और एसीपी उमेश तिवारी का कालर पकड़ लिया। दरअसल, मध्य प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज की। 51 में से 41 जिलों में भाजपा सरकार बनी है, जबकि कांग्रेस दस जिलों में सिमट गई। इस दौरान भोपाल में कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया।  भाजपा ने कांग्रेस नेता के व्यवहार की कड़ी निंदा की है। बाद में दिग्विजय ने सफाई दी कि मैंने पुलिस अधिकारी की कालर नहीं पकड़ी। मुझे धक्का दिया जा रहा था। बचने के लिए उन्हें दूर किया।
भोपाल में जीतने वालों में कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों की संख्या अधिक मानी जा रही थी, लेकिन अध्यक्ष भाजपा समर्थित रामकुंवर गुर्जर चुनी गईं। भाजपा नेता उन्हें चुनाव स्थल पर लेकर जाने लगे तो कांग्रेस नेताओं ने विरोध करते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ धक्कामुक्की की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एसीपी उमेश तिवारी का कालर पकड़ लिया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय के इस आचरण को अशोभनीय बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पुलिस अधिकारी का कालर पकड़ रहे हैं। मुझे आश्चर्य है कि दस साल तक मुख्यमंत्री रहने वाला व्यक्ति ऐसी प्रतिक्रिया दे रहा है। यह तो कांग्रेस की बौखलाहट का प्रतीक है। जमीन खिसक गई तो अपशब्द कहने, कालर पकडऩे की मैं निंदा करता हूं।
मप्र के जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा का दबदबा
जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज की। कोर्ट द्वारा एक वार्ड के परिणाम पर रोक के कारण सीधी जिला पंचायत के चुनाव नहीं कराए जा सके। इससे पूर्व जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में भी भाजपा ऐसा ही प्रदर्शन कर चुकी है। नगर पालिका और नगर परिषद में भी भाजपा का ही बहुमत है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में यह सफलता डबल इंजन की केंद्र और राज्य सरकार को जनता का मिला आशीर्वाद है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीति, योजनाओं और विकास कार्यों से भाजपा हर गांव-हर घर में पहुंच गई है। 22,924 ग्राम पंचायतों में से 20613 के सरपंच हमारे हैं। 313 जनपद पंचायत में पार्टी 227 में जीती।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

अनियंत्रित गाड़ी खाई में गिरी, सात लोग हुए घायल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित होकर एक जायलो गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी में...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...