कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने भाजयुमो कार्यकर्ता प्रवीण नेत्तारु की हत्या से राज्य में उपजे तनाव पर कहा कि हालात को देखते हुए अगर जरूरत पड़ी तो सरकार कर्नाटक में भी ‘योगी माडल” लागू करेगी। राज्य में अस्थिरता लाने वाले राष्ट्र विरोधी और सांप्रदायिक तत्वों से निपटने के लिए यहां भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सरकार की सख्त नीतियों को अपनाया जाएगा। हालांकि तनाव और दबाव के बीच कर्नाटक पुलिस ने दक्षिण कन्नड़ जिले से हत्या के दो साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने कार्यालय में अपना एक साल पूरा कर लिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जैसे हालात हैैं, योगी (आदित्यनाथ) उसके लिए एकदम सही मुख्यमंत्री हैैं। इसी तरह कर्नाटक में स्थितियों से निपटने के लिए कई तरीके हैैं और उनमें से एक को आजमाया जा रहा है। यदि परिस्थितियों की मांग हुई तो कर्नाटक में भी सरकार ‘योगी माडल” को अपनाएगी।
कर्नाटक में हिंदू संगठनों के गुस्से को देखते हुए भाजपा और संघ परिवार के समर्थकों ने राज्य सरकार से नाराजगी जताते हुए हिंदू कार्यकर्ताओं के जीवन की रक्षा के लिए कर्नाटक में भी योगी माडल लागू करने की मांग की थी। इस मांग के संबंध में सवाल पूछे जाने पर मुख्यमंत्री बोम्मई ने योगी माडल की खुलकर पैरवी की। बोम्मई ने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की चुनौती देश के कई राज्यों में है। कर्नाटक में ऐसी ताकतों ने पिछले दस सालों से सिर उठाना शुरू किया है।
इस बीच, कर्नाटक पुलिस ने प्रवीण नत्तारु की हत्या के साजिशकर्ता जाकिर (29) को हवेरी जिले के सावानूर से और मोहम्मद शफीक (27) को बेल्लारी से गिरफ्तार किया है। सभी पहलुओं के आधार पर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा, अन्य 15 संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ जारी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 10, 2026 /
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर, 8 जुलाई 2026।लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने प्रदेश में रेलवे ओवर-ब्रिज (ROB) और रेलवे अंडर-ब्रिज (RUB) के निर्माणाधीन और प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। मंत्रालय में आयोजित बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग और...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...