Google Analytics Meta Pixel कांग्रेस नेताओं को अब सैल्यूट नहीं करेंगे सेवादल कार्यकर्ता, वर्दी में पैर छूने की भी मनाही - Ekhabri.com

कांग्रेस नेताओं को अब सैल्यूट नहीं करेंगे सेवादल कार्यकर्ता, वर्दी में पैर छूने की भी मनाही

रायपुर। कांग्रेस सेवादल की भूमिका में बदलाव होने लगा है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई सेवादल प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रशिक्षण और संगठन विस्तार पर जोर रहा। कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई ने कहा- अब सेवादल का कार्यकर्ता किसी नेता को सैल्यूट नहीं करेगा। वर्दी में पैर छूने की भी मनाही होगी। उन्होंने कहा, अब सेवादल का कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज और अधिवेशनों में सेरिमोनियल गार्ड आॅफ आॅनर के अलावा किसी को सैल्यूट नहीं करेगा। संगठन में युवाओं को जोड़ने के लिए वर्दी में पहले ही व्यापक बदलाव कर दिए गए हैं। देसाई ने कहा, अब हमारी भूमिका जनता के लिए उनके बीच काम करने वाले संगठन की होगी। सेवादल अब जनता के मुद्दे उठाएगा। इसके लिए अब कार्यकतार्ओं के प्रशिक्षण और संगठन के विस्तार पर जोर रहेगा। अभी तक कांग्रेस में सेवादल की भूमिका सेरिमोनियल ही थी। किसी बड़े आयोजन में सेवादल के कार्यकतार्ओं को व्यवस्था में लगाया जाता था। उन्हें बैठक व्यवस्था करने से समारोह स्थल की सुरक्षा संभालने आदि की जिम्मेदारी दी जाती रही है। इसके अलावा समारोह स्थल पर उन्हें खड़ा कर दिया जाता था जो आते-जाते वरिष्ठ नेताओं को सैल्यूट करते थे। राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद इन परम्पराओं में बदलाव शुरू हुआ, जो अब तक जारी है।
किसान आंदोलन में जुटेगा पूरा संगठन
लालजी भाई देसाई ने कहा- नरेन्द्र मोदी की सरकार में किसानों, मजदूरों, गरीबों के आंदोलनों को कुचलने का प्रयास हो रहा है। नरेन्द्र मोदी व अमित शाह मिलकर खतरनाक खेल खेल रहे हैं। इन हालात में सेवादल की क्या भूमिका होगी उसको जल्दी ही देश भर में लगने वाले प्रशिक्षण शिविरों में तय कर लिया जाएगा। छत्तीसगढ़ में यह प्रशिक्षण मार्च के दूसरे सप्ताह में आयोजित होगा।
हर गांव में झंडा वंदन करने का लक्ष्य
कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश संगठन अरुण ताम्रकार ने बताया, प्रदेश में इस समय 13600 स्वयंसेवक हैं। ब्लॉक स्तर तक संगठन है। अब इनको बूथ स्तर तक ले जाना है। हम प्रत्येक महीने के आखिरी रविवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गार्ड आॅफ आॅनर देते हैं। कोशिश है कि यह झंडा वंदन प्रत्येक गांव में हो। 2023 में कांग्रेस सेवादल अपने 100 साल पूरा कर लेगा। शताब्दी समारोह तक प्रत्येक गांव तक पहुंच बनाने का लक्ष्य तय हुआ है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...