Google Analytics Meta Pixel टी-शर्ट पहन विधानसभा पहुंचे थे कांग्रेस विधायक विमल चुड़ासमा, निकाला बाहर - Ekhabri.com

टी-शर्ट पहन विधानसभा पहुंचे थे कांग्रेस विधायक विमल चुड़ासमा, निकाला बाहर

गांधीनगर। गुजरात विधानसभा के सत्र में टी-शर्ट पहनकर पहुंचे कांग्रेस विधायक विमल चुड़ासमा को अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी के आदेश पर सदन से बाहर निकाल दिया गया। एक ओर जहां विधानसभा अध्यक्ष ने दलील दिया कि विधायक को सदन की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए और टी-शर्ट पहनने से बचना चाहिए। वहीं, विपक्षी दल कांग्रेस ने त्रिवेदी के फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि किसी भी नियम के तहत सदन में कोई भी कपड़ा पहनने से मना नहीं किया गया है। त्रिवेदी ने पहली बार विधायक निर्वाचित हुए चुड़ासमा से करीब एक सप्ताह पहले टी-शर्ट पहनकर सदन में नहीं आने और भविष्य में इस बात का ध्यान रखने को कहा था। अध्यक्ष का विचार है कि विधायकों को सदन की गरिमा बनाए रखने के लिहाज से शर्ट या कुर्ता पहनना चाहिए, लेकिन जब सोमनाथ सीट से विधायक चुड़ासमा फिर से टी-शर्ट पहनकर सदन में आए तो त्रिवेदी ने उन्हें पुराना दिशा-निर्देश याद दिलाया और उनसे शर्ट, कुर्ता या कोट पहनकर वापस बैठक में आने को कहा। अध्यक्ष के आदेश से नाराज चुड़ासमा ने बहस किया कि टी-शर्ट में क्या बुराई है और उन्होंने ऐसे ही कपड़े पहनकर चुनाव प्रचार किया था और जीत भी मिली। चुड़ासमा ने अध्यक्ष से कहा, ‘मैंने टी-शर्ट पहनकर वोट मांगे थे। यह टी-शर्ट मेरे मतदाताओं द्वारा मुझे दिया गया प्रमाणपत्र है। आप मेरे मतदाताओं का अपमान कर रहे हैं, लेकिन इस बात का त्रिवेदी पर कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने विधायकों के लिए उचित ड्रेस कोड पर जोर देते हुए चुड़ासमा से कहा कि वह सदन से बाहर चले जाएं और टी-शर्ट की जगह उचित कपड़े पहनकर आएं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...