स्पीक अप फार स्टूडेंट सेफ्टी कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री- केंद्र के फैसले का हम विरोध करते हैं
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा- कोरोना काल में जानलेवा साबित हो सकती है परीक्षा
रायपुर। कोरोना संक्रमण काल के दौरान जेईई और नीट को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन पूरे देश में हो रहा है। इसी विरोध में शुक्रवार को रायपुर के भी कांग्रेसी बरसते पानी में सड़क पर उतर आए और परीक्षा रद्द करने की मांग की। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, हमारी कोशिश यही कि परीक्षा न हो। हम केंद्र सरकार के फैसले का विरोध करते हैं।
देश के लिए यह कठिन समय, परीक्षा कराना उचित नहीं स्पीक अप फार स्टूडेंट सेफ्टी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, यह पूरे देश के लिए कठिन समय है। अभी कोरोना संकट से जूझ रहा है। जेईई-नीट परीक्षा रद्द हो यही हमारी कोशिश है। केंद्र सरकार के फैसले का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा, मई में परीक्षा को टाला गया। अब जबकि कोरोना संकट पीक पर है तो परीक्षा कराना उचित नहीं है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, परीक्षा जानलेवा साबित हो सकती है। कोरोना काल में परीक्षा कराना ठीक नहीं है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा, केंद्र सरकार लाखों छात्रों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा, क्या केंद्र सरकार इस बात की गारंटी दे सकती है कि जेईई-नीट के दौरान कोई भी छात्र और स्टाफ संक्रमित नहीं होगा।
रायपुर टाउन हॉल के बाहर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन दूसरी ओर रायपुर स्थित टाउन हॉल के बाहर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष और कांग्रेस के संचार विभाग के चेयरमैन शैलेश नितिन त्रिवेदी भी शामिल हुए। शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि सत्ता के घमंड में मोदी सरकार छात्रों की मांगों की अनदेखी कर रही है। लाखों छात्र परीक्षा में बैठेंगे और संक्रमित होंगे।
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...
नई दिल्ली: आम लोगों को रसोई गैस की परेशानी से राहत देने के लिए सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी छोटू सिलेंडर की सप्लाई तेजी से बढ़ा दी है। आसान नियम और कम कागजी प्रक्रिया की वजह से यह सिलेंडर...
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...
रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
रायपुर, 15 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में साय सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाएं अब जमीनी स्तर पर असर दिखा रही हैं। गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत लालपुर की हमेश्वरी राठौर ने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करते हुए “लखपति दीदी” के रूप...
रायपुर, 16 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...