खैरागढ़। खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है।कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा 20,159 मतों से जीत गई हैं। करीब 78 प्रतिशत मतदान हुआ था जिसकी गणना आज सुबह 8 बार शुरू हुई थी।

लगातार कांग्रेस की बढ़त को देख ये साफ था की जीत कांग्रेस की होगी। भाजपा के कोमल जंघेल को उनके ही गांव से कम वोट मिले। जीत के बाद ही जिला घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संभवत आज या कल खैरागढ़, छुईखदान और गंडई को जिला घोषित किया जाएगा।










