Google Analytics Meta Pixel कांग्रेसी कानून के रखवालों को पीट रहे हैं, क्या यही है न्याय व्यवस्था- अमित साहू - Ekhabri.com

कांग्रेसी कानून के रखवालों को पीट रहे हैं, क्या यही है न्याय व्यवस्था- अमित साहू

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीपक मिश्रा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निलंबित किया जाना राजनीतिक नौटंकी

रायपुर-  भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने अम्बिकापुर के कोतवाली थाने में कांग्रेसी नेताओं द्वारा पुलिस कर्मी की पिटाई के उपरांत युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीपक मिश्रा को प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा निलंबित किए जाने को राजनीतिक नौटंकी करार दिया है। उन्होंने कहा कि निलंबन से काम नहीं चलने वाला प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और कांग्रेस के राज में कांग्रेस के गुंडे पुलिस वालों की पिटाई कर रहे हैं वो भी कोतवाली में घुस कर और कांग्रेस ऐसे अपराधियों को राजनीतिक पद से निलंबित कर कानून व्यवस्था का मखौल उड़ा रही हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश सचिव सहित सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
कांग्रेस के राज में छत्तीसगढ़ में वर्दी के मान सम्मान पर भी आफत आ गई
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि कांग्रेस के राज में छत्तीसगढ़ में वर्दी के मान सम्मान पर भी आफत आ गयी हैं। कांग्रेस के प्रदेश सचिव पर कांग्रेस पार्टी द्वारा निलंबन की कार्यवाही करना और जांच समिति गठित कर रिपोर्ट आये तक निलंबन करना दर्शाता है कि सरकार में काबिज कांग्रेस को वर्दी के मान सम्मान और पीड़ित पुलिस कर्मी के आत्म सम्मान की जरा भी फिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को बीते दो वर्षों में अपराध का गढ़ बनाने में ऐसे ही कांग्रेस के नेताओं ने अपनी भागीदारी निभाई है और प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने सरकार के संरक्षण में अपने नेताओं को बचाने का प्रयास किया है।
क्या कांग्रेस के नेताओं को रौब दिखाने का लाइसेंस मिल गया
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने ग्रहमंत्री ताम्रध्वज साहू से पूछा है कि क्या कांग्रेस सरकार में कांग्रेस के नेताओं को थाने में घुसकर पुलिस कर्मियों को पीटने धमकाने और सरकार का रौब दिखाने का लाइसेंस मिल गया है क्या? थाने में घुसकर पुलिस कर्मी को पीटने वालों पर खुद पुलिस वालों को एफआईआर करने में 24 घंटे से ज्यादा मसक्कत करनी पड़ी ऐसे में आम आदमी की सुनवाई कांग्रेस राज में होगी भी या नहीं समझा जा सकता है।  अमित साहू ने ग्रहमंत्री ताम्रध्वज साहू से सवाल किया है कि थाने में घुस कर पुलिस पर हमला करने वाले आखिर कब गिरफ्तार होंगे? आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर कैसे है? क्या आरोपियों का सीधा संबंध सत्ताधारी दल कांग्रेस से होना कांग्रेस का पदाधिकारी होना गिरफ्तारी नहीं हो पाने का कारण है? उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रहमंत्री होने के नाते ताम्रध्वज साहू जी को बताना चाहिए कि पुलिस कर्मियों को पीटने वालों पर ग्रह विभाग कोई कार्यवाही करेगा भी या नहीं। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस विषय को गंभीरता से संज्ञान लेने की मांग करते हुए पूछा है कि क्या यही हैं कांग्रेस का न्याय जहां कांग्रेसी कानून के रखवालों को पिट रहे है।
जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर करेंगे उग्र प्रदर्शन
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि इस विषय पर प्रदेश सरकार गंभीरता नहीं दिखाती और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही नहीं करती है तो भारतीय जनता युवा मोर्चा कानून के रखवालों के सम्मान में सड़क पर उतरेगा। पूरे प्रदेश में भाजयुमो कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं हैं कांग्रेस सरकार के आने के बाद लगातार ऐसी घटना सामने आ रहीं हैं ऐसे में भाजयुमो शांत नहीं बैठेगा।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...