Google Analytics Meta Pixel पंचायत चुनाव में फहराया कांग्रेस का परचम, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की भारी जीत - Ekhabri.com

पंचायत चुनाव में फहराया कांग्रेस का परचम, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की भारी जीत

कांग्रेस समर्थित 386 प्रत्याशियों ने जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में जीत दर्ज की, जनपद पंचायत में भी कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन

भोपाल। अशोक महावर। प्रदेश में पिछले दिनों हुये पंचायत के चुनावों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जबरदस्त जीत हासिल की है। प्रदेश की 875 जिला पंचायत सीटों में से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने 386 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को 360 सीटों पर ही कामयाबी मिली है। इसके अलावा 129 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में कांग्रेस रूझान के प्रत्याशी शामिल हैं। मप्र कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह ने आज जारी एक बयान में यह बात कही।

सिंह ने कहा कि भाजपा ग्राम पंचायत चुनाव में बुरी तरह से हार जाने के बावजूद इस तरह की अफवाहें फैला रही है कि उसने पंचायत चुनाव में जीत हासिल की है। भाजपा के इस दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जबाव देने के लिए कांग्रेस पार्टी सभी जिलों के जिला पंचायत सदस्यों का ब्यौरा सार्वजनिक कर रही है। शुरूआत में कांग्रेस पार्टी ने संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करते हुए कोई सूची जारी नहीं की थी, क्योंकि पंचायत के चुनाव दलीय आधार पर नहीं होते।


सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार ने अपनी तरफ से पुलिस, पैसा और प्रशासन का जमकर दुरूपयोग किया और पंचायत चुनावों को प्रभावित करने की पूरी कोशिश की। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भी मुख्यमंत्री के गृहजिले सीहोर तक में भाजपा जीत दर्ज नहीं कर सकी। यदि प्रशासन का दुरूपयोग नहीं किया जाता तो कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी कम से कम 450 सीटों पर जीत दर्ज करते।

सिंह ने बताया कि जनपद पंचायत अध्यक्ष को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन शुरूआती आंकलन के मुताबिक कांग्रेस पार्टी कम से कम 125 जनपद पंचायतों में अपना अध्यक्ष बनाने की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि पूरे आंकड़े सामने आने के बाद इस संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी हो सकती है।


सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में गांव की जनता ने पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ के नेतृत्व में विश्वास जताया है। इसी तरह 17 और 20 जुलाई को होने वाली नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना में भी जनता नया इतिहास लिखने वाली है और अधिकतर नगर निकाय पर कांग्रेस का झंडा फहरायेगा। (पीडीएफ सूची संलग्न)

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...