विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपना वचन पत्र जारी कर दिया। कांग्रेस के वचन पत्र में युवाओं, किसानों महिलाओं को साधने का प्रयास किया गया है। कांग्रेस ने प्रदेश में खाली पड़े चार लाख शासकीय पदों को 6 महीने में भरने का वचन दिया है तो युवाओं के लिए स्वाभिमान योजना शुरू करने की बात भी जोड़ी है। साथ ही प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति का 25 लाख रुपये तक का यूनिवर्सल बीमा किया जाएगा, ताकि बेहतर इलाज मिल सके। साथ ही पुरानी पेंशन योजना लागू करने का भी वादा किया गया है। छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गोबर खरीदी और धान खरीदी को भी जगह दी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने वचन पत्र जारी करते हुए दावा किया कांग्रेस जो वादा करती उसे पूरा करती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, किसानों समेत सभी वर्गों के लिए 7 अलग-अलग वचन पत्र जारी किया जाएगा। इसमें वादों को पूरा करने का विस्तृत ब्यौरा होगा, ताकि लोगों में कांग्रेस वचन के प्रति कोई संदेह या दुविधा न रहे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस वचन पत्र के लिए प्रदेश के 9 हजार लोगों के सुझाव मिले। उन सुझावों का अध्यन करके सभी के हितों को ध्यान में रखकर ही वचन पत्र तैयार किया गया है।
कांग्रेस ने 2023 का वचन पत्र जारी किया तो पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ से 2018 के वचन पत्र पर रोज सवाल पूछ रहे मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने तुरंत प्रतिकिया दी। चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर 15 महीने की सरकार के दौरान जनता से किए वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। सीएम चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने फिर से झूठे वादे करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अनाज के उत्पादन पर बोनस देने का वादा किया था, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वो भूल गए।
प्रदेश की चुनावी राजनीति की बिसात पर कांग्रेस और भाजपा के बीच शह और मात का खेल जारी है। बीजेपी ने जहां उम्मीदवारों के नामों की घोषणा दो माह पहले करके कांग्रेस को जोर का झटका धीरे से दिया था। वहीं, कांग्रेस ने इसका जवाब वचन पत्र जारी करके दिया है। बीजेपी ने अभी तक अपना घोषणा पत्र जारी नहीं किया है। ऐसे में कांग्रेस और प्रत्याशी अब मतदाताओं के बीच खुलकर अपना विजन रख सकेंगे, वहीं बीजेपी और उसके प्रत्याशियों के पास सरकार की उपलब्धियां के गिनाने के अलावा कोई चारा नहीं है। बीजेपी अभी तक भविष्य की योजनाएं सामने नहीं ला सकी है। राजनीति के इस खेल में कौन किसे मात देगा यह तो चुनाव परिणाम ही तय करेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...