प्रदेश में पहले चरण में नक्सल प्रभावित संभाग बस्तर के जिलों और दुर्ग संभाग के राजनांदगांव, कवर्धा और खैरागढ़ जिलों की 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण में पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह के अलावा दो मंत्री कवासी लखमा, मोहम्मद अकबर के साथ ही सांसद और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज की साख दांव है। इन चारों सीटों के अतिरिक्त कांग्रेस और भाजपा के आधा दर्जन से अधिक दिग्गज नेताओं के भी भाग्य का फैसला होगा। हालांकि एक जगदलपुर की सीट पर कांग्रेस अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। पहले चरण भले ही 20 सीटों के लिए ही मतदान होगा, लेकिन पूरे प्रदेश की नजर उन पर रहेगी।
आगामी 7 नवंबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव में हाई प्रोफाइल सीटों में राजनांदगांव, कोंटा, चित्रकोट और कवर्धा शामिल है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्समंत्री रमन सिंह राजनांदगांव के मैदान में हैं तो उनका सामना कांग्रेस के गिरीश देवांगन कर रहे हैं। वहीं कवर्धा में कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर को बीजेपी के विजय शर्मा चुनौती दे रहे हैं। कोंटा से कांग्रेस कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा के सामने बीजेपी के सोयम मुका ताल ठोक रहे हैं। वहीं, चित्रकोट से कांग्रेस ने सांसद और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ बीजेपी ने विनायक गोयल मैदान में उतारा है। हालांकि जगदलपुर से बीजेपी के किरणदेव सिंह के सामने कांग्रेस अभी तक प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है।
बीजापुर, अंतागढ़ और नारायणपुर में बीजेपी दिग्गज नेता मैदान में हैं तो बस्तर और कोंडागांव में कांग्रेस के कद्दावर नेता ताल ठोक रहे हैं। बस्तर में कांग्रेस से लखेश्वर बघेल के सामने बीजेपी का बडा चेहरा मनीराम कश्यप हैं। वहीं, नारायणपुर से बीजेपी के दिग्गज नेता केदार कश्यप का मुकाबला कांग्रेस के चंदन कश्यप कर रहे हैं तो कोंडागांव से बीजेपी की लता उसेंडी को कांग्रेस के मोहन मरकाम का सामना करना पड़ रहा है। अंतागढ़ में बीजेपी के विक्रम उसेंडी का सामना कांग्रेस रूप सिंह पोटाई से है। इसी तरह बीजापुर से बीजेपी के महेश गागड़ा के सामने कांग्रेस के विक्रम मंडावी हैं। केशकाल में बीजेपी के नीलकंठ टेकाम के सामने कांग्रेस के संतराम नेताम हैं।
प्रदेश में पहले चरण के चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के जो दिग्गजों मैदान में हैं। उनकी जीत-हार का असर न केवल उनकी पार्टी पर पड़ेगा, बल्कि सरकार की दिशा और दशा भी तय होगा। अब देखना है कि मतदाता कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व को जीत का सेहरा बांधती है या पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह को दोबारा सता के सिंहासन पर पहुंचने का द्वार खोलते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 14, 2026 /
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...