पेयजल आपूर्ति लगातार जारी रहे : मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कमिश्नरों और कलेक्टरों की बैठक ली
रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के कमिश्नर्स, कलेक्टर्स एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने मुख्यत: कलेक्टरों से कहा कि गर्मी के मौसम में लगातार पेयजल आपूर्ति होती रहे, ऐसी व्यवस्था की जाए। उन्होंने ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है पेयजल स्त्रोतों के आस-पास साफ-सफाई एवं शुद्धीकरण के लिए सभी जरूरी कार्य किए जाए। सभी क्षेत्रों में हैण्डपंप, नलकूप, नल-जल एवं जल आर्वधन योजनाओं की लगातार मानिटरिंग हो। जहां पर मरम्मत, दुरूस्तीकरण की जरूरत हो उसे तत्काल किया जाए। इसके लिए सभी क्षेत्रों में टीमों का गठन कर उन्हें सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाने के निर्देश ग्रामीण एवं पंचायत विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने नगरीय प्रशासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने कहा है। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु में हीटवेव, जल संकट से निपटने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
कमिश्नरों ने किया अच्छा कार्य
मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले दिनों कमिश्नरों को तहसील स्तर पर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति के संबंध विजिट करने के निर्देश दिए गए थे। कमिश्नरों ने इस संबंध में अच्छा कार्य किया है। कमिश्नर लगातार तहसीलों में जाकर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा कर रहे हैं। मुख्य सचिव ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को समय-सीमा के बाह्य राजस्व प्रकरणों की शत-प्रतिशत कारण सहित पोर्टल में अंकित करने निर्देश दिए। इसी तरह से राजस्व अधिकारियों को कहा गया है कि राजस्व मद में प्राप्त भूमि के अभिलेखों की शुद्धि एवं उनके उपयोग के लिए एक कार्ययोजना तैयार करें। मुख्य सचिव ने ओबीसी गणना के संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को और तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं।
नगरीय क्षेत्रों में जहां पर ओबीसी गणना नहीं हो पायी है, वहां पर गणना करेें
इसी तरह से नगरीय क्षेत्रों में जहां पर ओबीसी गणना नहीं हो पायी है, वहां पर गणना करने एवं ओबीसी हितग्राहियों के शत-प्रतिशत राशनकार्ड बनाने के लिए समुचित कार्यवाही करने नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने धान उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव की जिलेवार समीक्षा की तथा उठाव से शेष धान का तत्काल उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इसी तरह से जिलेवार भारतीय खाद्य निगम में लक्ष्य के अनुसार चावल जमा करने की समीक्षा की। बैठक में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. मनिन्दर कौर द्विवेदी, नगरीय प्रशासन सचिव अलरमेल मंगई डी., सचिव जल संसाधन श्री अन्बलगन पी., राजस्व सचिव एन.एन.एक्का, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा, सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी धनंजय देवांगन, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम निरंजन दास, मार्कफेड की एमडी सुश्री किरण कौशल, आयुक्त भू-अभिलेख धर्मेश साहू सहित पीएचई, ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *