Google Analytics Meta Pixel बिलासपुर में सुपारी देकर हत्या की साजिश नाकाम, चार आरोपी गिरफ्तार - Ekhabri.com

बिलासपुर में सुपारी देकर हत्या की साजिश नाकाम, चार आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur Supari Murder Case: में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना गस्तुरी चौकी मल्हार क्षेत्र में हुई सुपारी देकर हत्या की साजिश और हमले के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

यह घटना 26 सितंबर 2025 की सुबह की है। प्रार्थी बृहस्पति श्रीवास ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन सतरूपा श्रीवास जब घर का दरवाजा खोल रही थीं, तभी नकाबपोश बदमाशों ने उन पर लाठी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर बृहस्पति भी गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को जे.जे. अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सतरूपा की चोटों को खतरनाक बताया।

 

पुलिस जांच में सामने आया कि यह हमला पहले से तय योजना का हिस्सा था। तनौद निवासी नूतन कर्ष और टेकराम केंवट ने करीब चार महीने पहले सतरूपा को मारने के लिए ₹5 लाख का सौदा तय किया था, जिसमें से ₹70 हजार एडवांस भी दिए गए। 25 सितंबर की रात चारों आरोपी मोटरसाइकिल से मल्हार पहुंचे और अगले दिन हमला किया।

 

साजिश के पीछे की वजह भी चौंकाने वाली है। दरअसल, सतरूपा के पति तारकेश्वर श्रीवास एसईसीएल में कार्यरत थे। उनकी मौत के बाद पेंशन और बेटी को अनुकंपा नियुक्ति मिलने वाली थी। इन्हीं लाभों के लालच में सतरूपा के देवर विष्णु प्रसाद श्रीवास और नंदोई कृष्ण श्रीवास ने हत्या की योजना बनाई।

 

गिरफ्तार आरोपियों में नूतन कर्ष (28), टेकराम केंवट (30), कृष्ण कुमार श्रीवास (38) और विष्णु प्रसाद श्रीवास (35) शामिल हैं। पुलिस ने उनसे दो लाठियां, कपड़े और मोटरसाइकिल जब्त की।

Read Also  गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल हरिचंदन का जनसंदेश आकाशवाणी और दूरदर्शन पर

 

तेजी से कार्रवाई कर पुलिस ने पूरे Bilaspur Supari Murder Case को सुलझाया। इस ऑपरेशन में मल्हार पुलिस के साथ पचपेड़ी और जांजगीर पुलिस ने भी अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें ताकि अपराधों पर समय रहते रोक लगाई जा सके।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों तक जारी रहेगी उठापटक

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...

बस्तर में भूकंप के झटके…जगदलपुर में लोगों में दहशत, कोई नुकसान नहीं

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *