बालोद जिले के लघु वनोपज कार्यालय में पदस्थ डिप्टी एमडी अधिकारी की संविदा नियुक्ति एक साल पहले की गई थी। हालांकि, उनकी संविदा अवधि 5 अक्टूबर 2024 को समाप्त हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद वे अब भी अपने पद पर काबिज हैं। इस मामले को लेकर जिले के वन मंडलाधिकारी से स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की गई। जब उनसे पूछा गया कि क्या अधिकारी को कार्यकाल बढ़ाने संबंधी कोई निर्देश मिला है, तो उन्होंने “ऊपर से निर्देश” का हवाला दिया। हालांकि, लिखित जानकारी देने के सवाल पर वन मंडलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती होने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ लिया।
लघु वनोपज सहकारी समिति के जिला प्रतिनिधि हिंसा राम साहू ने वन मंडलाधिकारी पर मनमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संविदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद उस पद पर किसी अन्य व्यक्ति की नियुक्ति की जानी चाहिए, लेकिन बालोद के वन विभाग में नियमों को ताक पर रखकर काम किया जा रहा है। हिंसा राम साहू ने यह भी कहा कि पूरे मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों और शासन स्तर पर की जाएगी, ताकि दोषियों पर उचित कार्रवाई हो सके।
पूर्व सहायक वन संरक्षक मधुसूदन डोंगरे को सेवानिवृत्ति के बाद 6 अक्टूबर 2023 को जिला लघु वनोपज सहकारी संघ, बालोद में सहायक वन संरक्षक के पद पर संविदा नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल 5 अक्टूबर 2024 को समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद, बिना पुनः नियुक्ति के उनसे कार्य लिया जा रहा है, जो शासन के नियमों का उल्लंघन है। अब यह देखना होगा कि बालोद जिले के वन विभाग में संविदा समाप्ति के बाद भी अधिकारी को उच्चाधिकारियों का संरक्षण कब तक मिलता रहेगा और शासन कब इस मामले में कार्रवाई करेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...