Google Analytics Meta Pixel कोरोना :रायपुर में ओमिक्रान के 6 नए केस; इनमें से कोई विदेश से नहीं लौटा - Ekhabri.com

कोरोना :रायपुर में ओमिक्रान के 6 नए केस; इनमें से कोई विदेश से नहीं लौटा

 महासमुंद में अगले आदेश तक रहेगा नाइट कर्फ्यू
रायपुर। रायपुर में ओमिक्रॉन के 6 नए केस मिले हैं। इनमें से कोई विदेश से नहीं लौटा है। विदेश से लौटने वालों के संपर्क में आने की भी जानकारी नहीं है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें कांटेक्ट ट्रेसिंग करेंगी। छत्तीसगढ़ में एपिडेमिक कंट्रोल के डायरेक्टर डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया, जिन लोगों की रिपोर्ट ओमिक्रान पॉजिटिव आई है वे सभी ठीक हो चुके हैं। उनको होम हाइसोलेशन में रखकर इलाज किया गया था। इसके साथ ही प्रदेश में ओमिक्रान पॉजिटिव पाए जा चुके लोगों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। छत्तीसगढ़ एपिडेमिक कंट्रोल के डायरेक्टर डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया, ओमिक्रान संक्रमण का एक और केस की पुष्टि हुई है। रायपुर के तेलीबांधा इलाके की यह 17 साल की लड़की 28 दिसम्बर को यूनाइटेड अरब अमीरात से लौटी थी। उस समय उसकी कोरोना जांच निगेटिव आई थी। सात दिन क्वारैंटाइन रखने के बाद दोबारा टेस्ट हुआ तो वह पॉजिटिव मिली। उसके बाद उसके सैंपल जांच के लिए भुवनेश्वर भेजे गए। अब उसकी रिपोर्ट आई है।’ इधर महासमुंद में अगले आदेश तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया। रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, लाइब्रेरी और स्वीमिंग पूल बंद किए गए हैं।मॉल,जिम,सिनेमाघर, होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज हॉल और अन्य आयोजन में क्षमता से एक तिहाई लोग शामिल हो सकेंगे। पिछले सप्ताह एक साथ 13 लोगों की रिपोर्ट आई थी जिनमें उन्हें ओमिक्रॉन पॉजिटिव बताया गया था। उसमें भी दो बच्चे शामिल थे। कोरोना का सबसे पहला मामला बिलासपुर में पांच जनवरी को सामने आया था। संक्रमित व्यक्ति एक महीने पहले दुबई से लौटा था। 10 जनवरी को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सहित 4 लोगों के संक्रमित पाए जाने की रिपोर्ट आई। 16 जनवरी को बिलासपुर में 3 नए केस मिल गए। इनमें से सभी की रिपोर्ट ठीक होने के बाद आई है।
अब गंभीर मरीजों की ओर ध्यान
कोरोना की वजह से बढ़ रहे मौत के आंकड़ों को देखते हुए सरकार का ध्यान अस्पतालों में भर्ती गंभीर मरीजों की ओर गया है। अब कोरोना की वजह से गंभीर रूप से बीमार सभी लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भुवनेश्वर भेजे जाने के निर्देश हुए हैं। डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया, जांच से यह स्पष्ट होगा कि कौन सा वेरिएंट रोगी को अधिक नुकसान पहुंचा रहा है।
10 मरीजों की जान गई
स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कोरोना से 10 मरीजों की मौत दर्ज की है। इनमें से तीन मरीजों को कोरोना के अलावा कोई दूसरी गंभीर बीमारी अथवा स्वास्थ्य समस्या नहीं थी। सात लोगों की मौत को-मार्बिडिटी की वजह से बताई जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हजार 779 पहुंच गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...