Google Analytics Meta Pixel राजधानी रायुपर के गुढ़ियारी में कोरोना का विस्फोट: 9 कंटेनमेंट जोन बनाए - Ekhabri.com

राजधानी रायुपर के गुढ़ियारी में कोरोना का विस्फोट: 9 कंटेनमेंट जोन बनाए

सभी जोन के लिए एक द्वार होगा, दुकानें, आॅफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे
मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य कारणों बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा
रायपुर। राजधानी में कोरोना का विस्फोट हो रहा है। रोजाना हजारों मरीज मिल रहे हैं। अब तक कोरोना से अछूते गुढ़ियारी में आज कोरोना का विस्फोट हुआ है। आज गुढ़ियारी के 9 स्थानों में मरीज पाए गए हैं, जिस कारण सभी क्षेत्रों को कटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
पहाड़ी लोधीपारा कंटेनमेंट जोन
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रायपुर ने छत्तीसगढ़ शासन और कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी दिशा निर्देशों के अनुरूप नगर पालिक निगम, रायपुर के जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत पहाड़ी लोधीपारा के जंघेल हेल्थ क्लब के पास क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। कॉलोनी के पूव में अशोक वर्मा का मकान, पश्चिम में राजु जंघेल का मकान और उत्तर दिशा में सोमनाथ वर्मा का मकान तथा दक्षिण में गिरव जंघेल का मकान को कंटेनमेंट जोन की परिसीमाएं निर्घारित की गई है। उल्लेखनीय है कि यहां 5 से अधिक नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए है।
गांधी नगर, मुर्रा भट्टी, नेताजी बगीचा कंटेनमेंट जोन
इसी तरह गांधी नगर, मुर्रा भट्टी, नेताजी बगीचा, गुढ़ियारी में 5 से अधिक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पूर्व में संतोष गुप्ता का मकान तथा उत्तर में गोपाल पंडा का मकान एवं दक्षिण में संतोष यादव का मकान और पश्चिम में तुलसी राम पाल का मकान तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है।
नया तालाब के नीचे, धानु महाराज का मकान
इसी तरह नया तालाब के नीचे, धानु महाराज का मकान, गुढ़ियारी में 5 से अधिक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पूर्व में शंकर साहू का मकान तथा उत्तर में सुरेश बाज का मकान एवं दक्षिण में रामबाबू शर्मा का मकान और पश्चिम में संतोष गुप्ता का मकान तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है।
बंडा अशोक नगर, संतोष प्रोविजिन के पीछे
इसी तरह बंडा अशोक नगर, संतोष प्रोविजिन के पीछे, गुढ़ियारी में 5 से अधिक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पुर्व में यादव डेयरी तथा उत्तर में कैलाश साहू का मकान एवं दक्षिण में सुरेन्द्र जयसवाल का मकान और पश्चिम में इंदर साहू का मकान तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है।
छोटा अशोक नगर, बुद्ध विहार के सामने
इसी तरह छोटा अशोक नगर, बुद्ध विहार के सामने, गुढ़ियारी में 5 से अधिक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पुर्व में संतोष किराना स्टोर्स तथा उत्तर में बल्ला देवागंन का मकान एवं दक्षिण में कल्लू निषाद का मकान और पश्चिम में अरविंद साहू का मकान तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है।
इसी तरह दीक्षा नगर, हनुमान मंदिर के पास
इसी तरह दीक्षा नगर, हनुमान मंदिर के पास, गुढ़ियारी में 5 से अधिक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पुर्व में हिरवानी किराना स्टोर्स तथा उत्तर में मुरली इंटरप्राइजेस एवं दक्षिण में विशवनाथ साहू का मकान और पश्चिम में यादव किराना स्टोर्स तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है।
सुखराम नगर, दसरिया किराना स्टोर्स
इसी तरह सुखराम नगर, दसरिया किराना स्टोर्स के पास, गुढ़ियारी में 5 से अधिक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पुर्व में संजय गौतम का मकान तथा उत्तर में रमेश तिवारी का मकान एवं दक्षिण में शिव सम्पत गौतम का मकान और पश्चिम में खाली प्लाट तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है। कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार होगा, जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज करेंगे। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, आॅफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णत: बंद रहेंगें।
नियम का पालन नहीं किया तो थाना प्रभारी करेंगे कार्रवाई
प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित करना होगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होंगे। कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...