रायपुर। प्रदेश में रविवार को 2272 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। 519 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। 441 मरीजों ने होम आइसोलेशन कम्पलीट किया है। इस तरह 960 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में पूर्व में हुई कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। गत दो दिनों की तरह रविवार को भी 12 मौत की जानकारी मिली है। रायपुर, दुर्ग, बालोद व बस्तर जिले में हुई 12 मौतों में से 7 कोविड कैटेगरी की है और शेष 5 अन्य बीमारियों से ग्रसित होने के कारण हुई मौत की है। बताया गया है कि, इन आंकड़ों को कुल मृत्यु की संख्या में शामिल किया गया है। प्रदेश में 19 मरीजों की मौत हुई है। इनमें 8 कोविड कैटेगरी की और शेष 11 अन्य बीमारियों से भी ग्रसित होने के कारण हुई है। प्रदेश में कुल एक्टिव केस 31661 हैं। कुल 848 मरीजों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को मिले 2272 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से जिला दुर्ग से 187, राजनांदगांव से 80, बालोद से 68, बेमेतरा से 33, कबीरधाम से 51, रायपुर से 462, धमतरी से 59, बलौदाबाजार से 112, महासमुन्द से 47, गरियाबंद से 21, बिलासपुर से 177, रायगढ़ से 227, कोरबा से 103, जांजगीर-चांपा से 117, मुंगेली से 56, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 4, सरगुजा से 46, कोरिया से 28, सूरजपुर से 28, बलरामपुर से 25, जशपुर से 26, बस्तर से 84, कोण्डागांव से 8, दंतेवाड़ा से 99, सुकमा से 5, कांकेर से 42, नारायणपुर से 20, बीजापुर से 54 और अन्य राज्य से 3 मरीज शामिल हैं।
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...