Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में कृषि पर्यटन के क्षेत्र में विशेष संभावनाएं: उइके - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में कृषि पर्यटन के क्षेत्र में विशेष संभावनाएं: उइके


रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन की दृष्टि से विविधताओं वाला प्रदेश है। कृषि उत्पादन की दृष्टि से यहां अनेकों विविधताएं हैं, यहां पर धान के अनेकों प्रजातियां संग्रहित हैं। यहां पर कुछ विशेष प्रकार के फसल जैसे चाय, अमरूद, लीची, काजू, आलू, अनानास, नाशपति, सीताफल आदि की खेती भी हो रही है। इस तरह छत्तीसगढ़ को कृषि पर्यटन राज्य के रूप में भी स्थापित किया जा सकता है, इस क्षेत्र में अनेकों संभावनाएं हैं। यह बात राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कही। वे आज न्यूज एक्सप्रेस डाट कॉम वेबसाइट की स्मारिका घुमक्कड़ जंक्शन का आॅनलाइन विमोचन कर रही थी। उन्होंने इस स्मारिका के संपादक श्री ललित शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और प्रोत्साहन के रूप में एक लाख रूपए देने की घोषणा की। यह स्मारिका छत्तीसगढ़ पर्यटन पर आधारित है। राज्यपाल ने सभी को विश्व पर्यटन दिवस की बधाई भी दी।

पर्यटन को बढ़ावा मिलने से यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा
राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा मिलने से यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा, उनकी आय बढ़ेगी और यहां की ज्वलंत समस्या नक्सलवाद पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलेगी। मेरी पर्यटन में विशेष रूचि है और जब मुझे अवसर मिलता है तो पर्यटन स्थलों का भ्रमण करती हूं। मैंने अपने जीवन काल में देश-विदेश के अनेक स्थलों का भ्रमण किया है और आनंद लिया है। छत्तीसगढ़ को पर्यटन केन्द्र के रूप में स्थापित करने के लिए आप सुझाव दें, मैं केन्द्र सरकार और राज्य सरकार को मैं पत्र लिखूंगी और हरसंभव मदद करूंगी। उन्होंने कहा कि यहां पर अथाह प्राकृतिक संपदा है। उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर देखें तो सरगुजा अंचल के कोरिया जिले में सीतामढ़ी हरचौका एवं सरगुजा जिले के रामगढ़ में सीता बेंगरा तथा लक्ष्मण बेंगरा गुफा है, जहां पर वनवास काल में राम-सीता आने के चिन्ह मिलते हैं। तो वहीं दक्षिण बस्तर में चित्रकोट सहित अनेकों जलप्रपात हैं, जिन्हें देखते हुए आंखे नहीं थकती, जहां जाते ही मन को शांति मिलती है।

Read Also  छत्तीसगढ़ की रोजगारोन्मुखी योजनाओं से महिलाएं हो रही सशक्त : जुड़ रहीं स्व-रोजगार से


छत्तीसगढ़ का 32 प्रतिशत हिस्सा आदिवासी समुदाय का
राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ का 32 प्रतिशत हिस्सा आदिवासी समुदाय का है, जिनकी परंपराएं अनोखी और मनमोहने वाली है। सबसे अच्छी बात है कि वे अपनी परंपराओं को संजोए हुए हैं। इन परंपराओं को राजधानी के पुरखौती मुक्तांगन में प्रदर्शित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को पर्यटन राज्य के रूप में उभारने और सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। सुश्री उइके ने कहा कि मेरा इस क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संस्थाओं तथा सामाजिक संगठनों से आग्रह है कि छत्तीसगढ़ के अनछुए पहलुओं को सामने लाएं, इसे संग्रहित करें और उन्हें राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय मंचों में प्रस्तुत करें, इसमें युवाओं की प्रमुख भूमिका रहेगी। आवश्यकता है कि ऐसी पहल सिर्फ सरकार की तरफ से न हों, आम जनता भी सहभागी बनें और छत्तीसगढ़ के बाहर तथा देश-विदेश के लोगों के प्रदेश के पर्यटन की जानकारी दें, उनके बारे में बताएं। हम सबके प्रयास से छत्तीसगढ़ निश्चित ही एक प्रमुख पर्यटन केन्द्र के रूप में स्थापित होगा।


मानसून में बढ़ जाती है छत्तीसगढ़ की खूबसूरती ललित शर्मा ने कहा कि मानसून में छत्तीसगढ़ की खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां की नदियां उफान पर होती है तो झरने भी पूर्ण यौवन पर रहते हैं, जिसके कारण दर्शनीय होते है। चारों ओर फैली हरियाली मनमोह लेती है, इसके साथ ही मैदानी क्षेत्र शीतकालीन पर्यटन के उत्तम है तथा ग्रीष्मकाल में सरगुजा के पाट क्षेत्र तथा बस्तर की घने वन सुकून देते हैं। इस तरह समग्र दृष्टि डालें तो छत्तीसगढ़ में सभी मौसमों में पर्यटन के विभिन्न अनछूए आयाम दिखाई देते हैं। उन्होंने पर्यटन के चार प्रमुख आधार, सुरक्षा, साधन, आवास, आहार का स्लोगन भी दिया। इस अवसर पर पर्वतोराही विजया पंत तुली और वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार गिरीश पंकज ने भी संबोधन दिया। कार्यक्रम की शुरूआत पंडित अनूप तिवारी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं मंगलाचरण से हुई। इस अवसर सी.एस.एच.डी. छत्तीसगढ़ के सचिव विवेक सक्सेना सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

प्लेन हाइजैक की खबर के बीच, जयपुर एयरपोर्ट में की गई एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *