रायपुर। राज्य में आज विभिन्न जिलों से 159 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। वहीं 117 कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने आज अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि आज पाए गए 159 कोरोना संक्रमित मरीजों में से जिला रायपुर से 36, सरगुजा से 26, बस्तर से 25, कोरबा से 14, दुर्ग से 8, बलौदाबाजार से 7, कांकेर से 7, बेमेतरा से 6, दंतेवाड़ा से 5, कोण्डागांव से 4, नारायणपुर से 4, बिलासपुर से 4, जांजगीर-चांपा से 4, राजनांदगांव से 3, कोरिया से 2, गरियाबंद से एक, रायगढ़ से एक, मुंगेली से एक और बलरामपुर से एक मरीज शामिल है।
आज पाए गए सभी मरीजों की अस्पतालों में भर्ती प्रक्रिया जारी है।
DIG साहब हुई कोरोना संक्रमित: देश के साथ ही प्रदेश में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। राज्य में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों सहित सुरक्षा बल के जवान संक्रमित पाए गए हैं, वहीं अब डीआईजी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक डीआईजी के पॉजीटिव पाए जाने की रिपोर्ट आने के बाद एसआईबी बिल्डिंग को भी सील कर दिया गया है।
बताया जाता है कि डीआईजी 16 तारीख को अपनी पत्नी और बेटी के साथ इलाहाबाद से लौटे हैं, इलाहाबाद से लौटने के बाद उनकी पत्नी और बेटी होम क्वॉरेंटाइन पर थी।
प्रदेश में इस समय कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1608 है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...