यह कैसा कोरोना सर्वें: संक्रमण रोकना है या फैलाना है
रायपुर। घर-घर जाकर कोरोना संक्रमितों की खोज के लिए जिले भर में सघन सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सर्वेक्षण दल के कर्मचारी डोर-टू-डोर यह पता कर रहे हैं कि किसी के घर कोई बीमार तो नहीं या किसी में कोरोना के लक्षण तो नहीं हैं। इस अभियान में एक एएनएम, मितानित, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व संबंधित इलाके के पार्षद या सरपंच व सचिव की टीम बनाई गई है। पर कोरोना जैसी संक्रामक बीमारी के सर्वेक्षण में लगे दल के पास ही इससे बचाव व सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। गनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने इस पर आपत्ति जताई है।
संघ का कहना है कि सर्वेक्षण के काम में जिले भर से लगभग 4 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। जिन्हें कोरोना से बचाव के लिए ग्लव्स, मास्क व सैनिटाइजर कुछ भी नहीं दिया गया है। इधर स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सर्वेक्षण का काम शुरू होने से पहले ही सर्वे दल के लिए मास्क, सैनिटाइजर ब्लॉकों में भिजवा दिए गए हैं। पड़ताल में वास्तव में ग्रामीण इलाकों में सर्वे कर रहे कार्यकर्ताओं को सुरक्षा के लिए कुछ भी नहीं दिया गया है।
शहरी क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को आंबा परियोजना कार्यालय से मास्क व सैनिटाइजर दिया गया था। पर एक कार्यकर्ता को सैनिटाइजर की पूरी सीसी ना देकर सीसी खोलकर खाली पुरानी सीसी में सौ-सौ एमएल सैनिटाइजर बांटा गया है। इसलिए कई कार्यकतार्ओं को सैनिटाइजर खुद से खरीदना पड़ा है। ग्रामीण इलाकों में स्थिति और खराब दिखी। बगैर सुरक्षा उपकरणों को कोरोना सर्वेक्षण में आंबा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाए जाने का संगठन ने विरोध किया है। आंबा कार्यकर्ता सहायिका संघ के संरक्षण सोहन राम भगत ने कहा है कि ड्यूटीरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मिनी कार्यकर्ताओं को पर्याप्त सुरक्षा किट उपलब्ध कराया जाए। बिना सुरक्षा किट के इस कार्य में जोखिम की संभावना काफी अधिक है। इसके साथ ही कोरोना ड्यूटी करने वाले कार्यकर्ताओं को उनके मानदेय के अलावा अतिरिक्त मानदेय भी उपलब्ध कराया जाए। आंबा कार्यकर्ता संघ की जिलाध्यक्ष ने कहा कि या तो सुरक्षा किट उपलब्ध कराया जाए या ड्यूटी से हमें हटाया जाए। क्योंकि कार्यकतार्ओं के ऊपर अपने बच्चों व परिवार की जिम्मेदारी भी होती है।
सिर्फ 10 रुपए की कॉपी मिली है सर्वे के लिए
मनोरा परियोजना में आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं को सर्वे के काम के लिए विभाग की ओर से सिर्फ 10 रुपए का कापी दिया गया है। कार्यकतार्ओं ने मास्क भी अपने पैसों से खरीदा है और सर्वेक्षण के काम में जुटीं हैं। कई कार्यकतार्ओं के पास सैनिटाइजर नहीं है। मनोरा इलाके के आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में मेडिकल शॉप भी नहीं है जहां से वह अपने पैसों से सैनिटाइजर खरीद सकें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...