Google Analytics Meta Pixel तमिलनाडु की आबादी से कम पर ज्यादा डोज मिलेगी Corona Vaccine की - Ekhabri.com

तमिलनाडु की आबादी से कम पर ज्यादा डोज मिलेगी Corona Vaccine की

केंद्र की मोदी सरकार साफ कह चुकी है कि भारत बायोटेक,  सीरम इंस्टिट्यूट और फाइज़र द्वारा डेवलप वैक्सीनों में से एक या तीनों को जल्द ड्रग रेगुलेटर से हरी झंडी मिल सकती है। सरकार जुलाई तक 25-30 करोड़ लोगों को वैक्‍सीन देने की तैयारी में है। हेल्‍थ वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स के अलावा इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 50 साल से ज्‍यादा है। जिस राज्‍य में ऐसे लोगों की आबादी ज्‍यादा होगी, उन्‍हें वैक्‍सीन वितरण में प्रमुखता दी जाएगी। ऐसे राज्यों में वैक्‍सीन की ज्‍यादा डोज भेजी जाएंगी। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश,  महाराष्ट्र, तमिलनाडु प्रमुख हैं।

तमिलनाडु को कम आबादी होने के बावजूद बिहार,  मध्यप्रदेश और राजस्थान की तुलना में वैक्सीन की अधिक खुराक प्राप्त हो सकती है। बिहार की अनुमानित 12.3 करोड़ जनसंख्या तमिलनाडु के 7.6 करोड़ से लगभग 60 प्रतिशत बड़ी है। बिहार में केवल 1.8 करोड़ लोग ही 50 साल और उससे अधिक उम्र के हैं जबकि तमिलनाडु में यह संख्या दो करोड़ है।

बिहार जैसे युवा आबादी वाले राज्यों में अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों का अनुपात कम है। दूसरी ओर, केरल में लगभग 30 प्रतिशत जनसंख्या- लगभग एक करोड़ लोग 50 वर्ष से अधिक आयु के हैं और उनके मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित होने की आशंका है। इसी कारण राज्य के ज्यादातर नागरिक प्राथमिकता श्रेणी में आते हैं।

सरकार 50 से अधिक आयु वर्ग में लगभग 19.5 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण करने की तैयारी कर रही है। इसका मतलब है कि लगभग 50 साल की आयु वर्ग में एक करोड़ स्वास्थ्य कर्मचारियों और चार करोड़ मधुमेह रोगियों के अलावा लगभग 26.5 करोड़ लोग होंगे। इसलिए, कोविड वैक्सीन के वितरण में बूढ़ी आबादी वाले राज्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Read Also  मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश

हालांकि, उत्तर प्रदेश जहां केवल 15 प्रतिशत लोग 50 वर्ष से अधिक आयु के हैं, उसे वैक्सीन का सबसे बड़ा शेयर दिया जाएगा क्योंकि राज्य की जनसंख्या ज्यादा है। इसके बाद महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु का नंबर आता है, जहां 50 से अधिक आयु के लोगों की संख्या ज्यादा है। हालांकि जिस राज्य की सबसे ज्यादा आबादी को टीकाकरण की आवश्यकता है उसमें केरल का पहला स्थान है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...