Google Analytics Meta Pixel कोरॉना हारेगा हम जीतेंगे: मिलाल है माँ-बेटे,पति-पत्नी ने कोरोना को दी मात - Ekhabri.com

कोरॉना हारेगा हम जीतेंगे: मिलाल है माँ-बेटे,पति-पत्नी ने कोरोना को दी मात


बलोदाबाजार। कोरोना संक्रमण की चुनौतियों के बीच बलोदाबाजार स्थित डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल के डाक्टर एवं पूरी मेडिकल टीम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने में जुटी हुई है। इनके प्रयासों के चलते गंभीर स्थिति में भर्ती मरीज भी पूरी तरह से स्वस्थ हो रहे हैं। एक और जहां मरीजों की मजबूत इच्छाशक्ति और बुंलद हौसलें वहीं दूसरी ओर डॉक्टरों एवं प्रशासन के द्वारा बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर मरीज जल्द ही स्वस्थ होकर अपनें घर लौट रहें है। ऐसे ही जिलें के कुछ मरीजों ने अपने अनुभव आज साझा किये हैं।


कसडोल विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम मानदीप निवासी 80 वर्षीय वेदमती पटेल एवं उनके 50 वर्षीय पुत्र रविन्द्र पटेल दोंनो कोरोना से संक्रमित हो गये थे। उन्होंने बताया की मेरी माँ में कोरोना के लक्षण दिखने पर मैंने तत्काल ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक लोकेश नायक से सलाह लिया।उन्होंने मुझें तत्काल कोरोना का एंटीजन टेस्ट कराने का सलाह दिया। मैंने तत्काल 18 फरवरी को पास स्थित स्वास्थ्य केंद्र जाकर टेस्ट कराया जिसमें हम दोंनो का रिपोर्ट पाजेटिव आया। साथ ही मेरी माँ का ऑक्सीजन लेवल भी बहुत कम हो रहा था। आरएचओ ने हमें जिला हॉस्पिटल में भर्ती होने की सलाह दिया एवं उसी शाम को ही 108 एम्बुलेंस से डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल बलौदाबाजार में एडमिट हुए। जब हास्पिटल में लाया गया तब उनकी स्थिति काफी खराब थी आक्सीजन लेवल 80 तक चला गया था। साथ ही उन्हें बीपी की भी समस्या थी। इस मुश्किल मामले में डाक्टर शैलेन्द्र साहू एवं उनकी टीम ने कड़ी मेहनत की और उनकी स्थिती को सामान्य लाया। 12 दिनों तक आईसीयू में रहने के बाद 1 मार्च को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उन्हें माँ-बेटे दोनों को डिस्चार्ज दे दी गयी। फोन में चर्चा करतें हुए वेदमती ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए चिकित्सकीय परामर्श के साथ सकारात्मक सोच रखना भी जरूरी है। वे डाक्टरों एवं उनकी टीम को धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि विपरीत परिस्थिति में भी डॉक्टरों से सही उपचार मिलने से वे आज स्वस्थ हैं।

Read Also  नरगिस मोहम्मदी को मिलेगा 2023 का नोबेल शांति पुरस्कार


इसी तरह पूरे जिले के लिए हॉट स्पॉट बनें बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम सकरी निवासी 67 वर्षीय आजू राम साहू एवं उनकी पत्नी 61वर्षीय ईन्दा बाई साहू ने दोंनो कोरोना से संक्रमित हो गये थे। उन्होंने बताया कि कोरोना के सामान्य लक्षण दिखने पर 2 अप्रैल को गांव में ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगाये गये टेस्टिंग कैम्प में जाकर जांच कराया जिसमें हमारा रिपोर्ट पाजेटिव आया। हमें तत्काल मेडिकल किट प्रदान की एवं हमनें होम आईसोलेशन ने रहना प्रारंभ कर दिया। पर कुछ दिनों बाद खांसी बढ़ने लगा एवं साथ ही सांस लेने की तकलीफ बढ़ती जा रहीं थी,आक्सीजन लेवल भी हम दोंनो का 90 से कम आ रहा था। जिसके चलते डॉक्टर की सलाह पर 8 अप्रैल को जिला कोविड हॉस्पिटल में भर्ती हो गये। डाक्टर शैलेन्द्र साहू एवं उनकी टीम ने कड़ी मेहनत की और उनकी स्थिती को सामान्य लाया। करीब 7 दिनों तक आईसीयू में रहने के बाद 14 अप्रैल को पूरी तरह से स्वस्थ होकर उन्हें डिस्चार्ज कर दी गयी है। आज दोनों स्वस्थ होकर घर मे सामान्य तरह से रह रहे है। आजू राम ने बताया इस विकट परिस्थितियों में मेडिकल स्टाफ एवं डॉक्टरों ने जो मेहनत कर रहे है वह काफी काबिले तारीफ हैं। हमें हॉस्पिटल में जरा भी तकलीफ नही हुई वहां सभी व्यवस्था अच्छी हैं।डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल में बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने पर उन्होंने डॉक्टरों,नर्सो एवं स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *