कोरोना के डेल्टा वैरिएंट का कहर जारी, 108 मौतों के बाद यहां लगा Lockdown

कोविड-19 संक्रमण के डेल्‍टा वेरिएंट को रोकने के लिए बांग्लादेश में 28 जून से देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। बांग्लादेश ने यह कदम देश में डेल्‍टा वेरिएंट से 108 और मरीजों की मौत के बाद यह कदम उठाया है। यहां महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में हुई मृतकों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस का खतरनाक डेल्टा वेरिएंट राजधानी ढाका में फैल गया है। जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं पर दबाव बढ़ गया है। एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि आपातकालीन सेवाओं के अलावा सभी सरकारी और निजी कार्यालय बंद रहेंगे। बिना अत्यावश्यक कारणों के किसी को भी घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। इसमें कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान केवल आपात वाहनों के ही संचालन की अनुमति होगी।

लोक प्रशासन मंत्रालय ने कहा था कि वे कोविड-19 पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समिति (NTAC) की राय के अनुरूप दो सप्ताह तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी बंद को लागू करने संबंधी सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। इस बयान के कुछ घंटे बाद स्वास्थ्य अधिकारियों की रिपोर्ट सामने आई है। लोक प्रशासन के राज्य मंत्री फरहाद हुसैन ने संवाददाताओं से कहा था कि हम किसी भी समय लॉकडाउन करने के लिए तैयार हैं। यह पिछले साल की तुलना में कठोर होगा।

NTAC ने कहा कि उन्होंने सख्त देशव्यापी लॉकडाउन की सिफारिश की थी, क्योंकि उनके विशेषज्ञ आश्वस्त थे कि देशव्यापी लॉकडाउन के बिना बिगड़ती स्थिति को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट ढाका में फैल गया है, यहां स्वास्थ्य सुविधाओं पर दबाव बढ़ रहा है। भारत की सीमा से लगे उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में भी डेल्टा वेरिएंट के मामले सामने आए हैं।

अधिकारियों ने पिछले हफ्ते सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए सामुदायिक संक्रमण को रोकने के लिए राजधानी को देश के बाकी हिस्सों को अलग करने के प्रयास में ढाका के आसपास के सात केंद्रीय जिलों में लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...